Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लैक्मे फैशन वीक 2023 में बॉलीवुड हसीनाओं ने दिखाया जलवा

LAKME

दिल्ली के प्रगति मैदान में FDCI के कोलैबोरेशन के साथ मिलकर लैक्मे फैशन वीक चल रहा है।  लैक्में फैशन वीक 2023 में बी टाउन ग्लैमरस एक्ट्रेसेस खास अंदाज में नज़र आई। देश के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में से एक, लैक्मेफैशन वीक 2023 में कई सेलेब्स ने रैंप पर वॉक किया है। इनके अतरंगी फैशन और रैंप पर वॉक करने के स्टाइल ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने लैक्मेफैशन वीक में रैंप वॉक कर धूम मचा दी। वह रैंप पर जिम्मी-जिम्मी गाने पर थिरकती नजर आईं।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक कर सारी लाइमलाइट चुरा ली। INIFD लॉन्चपैड के लिए शो स्टॉपर बनी नेहा ने बैलून स्लीव्स और टॉप पर प्रिंटेड कोर्सेट के साथ सफेद ड्रेस पहनी थी।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी  ने लैक्मे फैशन वीक में ब्लूकलर की स्टाइलिश ड्रेस पहनकर वॉक किया। शिल्पा ने बिकिनी जंपसूट के साथ जैकेट कैरी किया था। लेकिन, जैसे ही वह रैंप के अंत पर पहुंची उन्होंने जैकेट उतारकर अपना फिगर फ्लॉन्ट किया।

सान्या मल्होत्रा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने इस दौरान ऑरेंज कलर की थाई हाई स्लिट वन पीस ड्रेस पहन रखी थी। उनके बाल खुले हुए थे। सान्या रैंप पर डांस करती भी नजर आई।

तमन्ना भाटिया

साउथ और बॉलीवुड में अपनी दमदार पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया लैक्मे फैशन वीक 2023 में वॉक करती हुई नजर आईं। इस शो में एक्ट्रेस ने मोतियों से जड़ा हैवी लहंगा पहनकर अपने हुस्न का जलवा बिखेरा।

जान्हवी कपूर

लैक्मे फैशन वीक 2023 में अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपने लुक्स से लोगों को हैरान कर दिया। ‘धड़क’ स्टार जान्हवी ने मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल के लिए शोस्टॉपर बनी। आकर्षक स्कर्ट के साथ जान्हवी स्ट्रक्चर्ड बस्टियर पहनकर रैंप पर उतरीं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी।

रकुल प्रीत सिंह

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने लैक्मे फैशन वीक 2023 में रैम्प पर वॉक करने के लिए लाल रंग के भारी कढ़ाई वाले लहंगे को पहना था। लहंगे पर सुनहरे धागे की कढ़ाई का काम किया गया था। एक्ट्रेस का आउटफिट रेट्रो लव कलेक्शन का था, जिसमें परंपरा और समकालीन स्टाइल स्टेटमेंट का एक आदर्शमिक्स था। एक्ट्रेस का ये लुक फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट लग रहा था।

दिशा पटानी

दिशा पटानी इस लुक में बेहद सुदंर लग रही थी। रैम्प पर वॉक करने के लिए एक्ट्रेस को दुल्हन के लहंगे में देखा गया। दिशा ने हैवी गोल्डन लहंगे में रैंप वॉक कर खूब लाइमलाइट लूटी है। इस ट्रेडिशनल लुक में भी दिशा पटानी ने फैशन वीक में अपना जलवा दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

 

तारा सुतारिया

तारा सुतारिया ने लैक्मे फैशन वीक 2023 में महिमा महाजन के लिए वॉक किया, इस दौरान वह शोस्टॉपर बनीं। इस दौरान उन्होंने एक खूबसूरत लहंगे को कैरी किया था। उनके बेहद खूबसूरत लुक ने सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने सफेद रंग के लहंगे को कैरी किया था, जिस पर रंग-बिरंगे फूलों के प्रिंट भी है। लुक में उनकी जूलरी और मेकअप ने चार चांद लगा दिए।

कियारा आडवाणी

फाल्गुनी शेन पीकॉक ने लैक्मे फैशन वीक में इस बार नया ‘बोल्ड स्ट्रीट कल्चर’ कलेक्शन लॉन्च किया है। उनके नए कलेक्शन के लिए कियारा आडवाणी ने शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक किया है। इवेंट के लिए उन्होंने ब्लैक कलर का सी थ्रू कॉर्सेट गाउन पहना है। जिसमें गोल्ड एंब्लिशमेंट की डिटेलिंग हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को स्मोकी आईज़ और ग्लोइंग मेकअप से पूरा किया है। उन्होंने बालों को स्लीक ब्रेडस लुक देकर कंप्लीट किया है।

 

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने लैक्मे फैशन वीक में क्लॉथिंग ब्रैंड ‘फाबियाना’ के लिए रैंप वॉक किया। शादी के बाद पहली बार परिणीति किसी इवेंट में नज़र आईं। इवेंट के लिए परिणीति ने व्हाइट चिकनकारी साड़ी और मैचिंग कैप स्लीव्स वाला ब्लाउज़ पहना। आउटफिट में शिमर और पर्ल वर्क की डिटेलिंग भी हैं। एक्ट्रेस ने लुक कंप्लीट करने के लिए डायमंड नेकपीस और गुलाबी चूड़ा पहना।

संजना संघी

मशहूर फैशन डिज़ाइनर अंजू मोदी ने लैक्मे फैशन वीक में अपना नया ब्राइडल कलेक्शन लॉन्च किया है। इस नए कलेक्शन के लॉन्च के लिए संजना संघी ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया। संजना ने पेस्टल कलर में मोटिफ वर्क वाला लहंगा-चोली पहना।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने मशहूर फैशन डिजाइनर श्वेता कपूर के लिए लैक्मे फैशन वीक 2023 में रैंप वॉक किया। जिसमें उनके बोल्डनेस ने सभी को हैरान कर दिया। मलाइका ने हाई वेस्टेड ट्राउज़र को डीप नेक कोर्सेट टॉप और मैचिंग ब्लेजर के साथ स्टाइल किया। एक्ट्रेस ने लुक को कंप्लीट करने के लिए चोकर नेकलेस पहना। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट ओपन रखते हुए ग्लोइंग मेकअप किया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार