श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन के उपर चलने को तैयार है RRTS कॉरिडोर

राजधानी दिल्ली को प्रदूषण और भीड़ भाड़ से बचाने के लिए तैयार क‍िए जा रहे दिल्ली-गाज‍ि‍याबाद-मेरठ आरआरटीएस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन के ऊपर से आरआरटीएस कॉरिडोर का वायाडक्ट सफलतापूर्वक तैयार कर लिया गया है।


RRTS कॉरिडोर के वायाडक्ट को तैयार करना चुनौतीपूर्ण था

आरआरटीएस कॉरिडोर का यह वायाडक्ट न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास लगभग 20 मीटर की ऊंचाई पर दिल्ली मेट्रो के कॉरिडोर को पार कर रहा है। इतनी ऊँचाई पर पहले से स्थित एवं परिचालित मेट्रो ट्रैक के ऊपर से सफलतापूर्वक निर्माण कार्य करना इंजीनियरिंग की दृष्टि से एक बड़ी उपलब्धि है। वायाडक्ट का अधिकतम निर्माण कार्य रात्रि के समय किया गया। यहां काम करना चुनौतीपूर्ण था क्योंकि इस स्थान पर दोनों ओर कार्य करने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं थी। तारिणी (लॉन्चिंग गेंट्री) की सहायता से गर्डर के सेगमेंट्स को आपस में जोड़ने का काम किया गया और समयबद्ध रूप से इसका निर्माण कर लिया गया। इस निर्माण कार्य में एनसीआरटीसी को डीएमआरसी का पूरा सहयोग मिला तथा उनके साथ तारतम्यता में निर्बाध सेवा सुनिश्चित करते हुए एनसीआरटीसी ने सुरक्षित रूप से निर्माण पूरा किया।

टाइम सेवर होगा नया मेट्रो रूट

न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री नोएडा से आते हैं। मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन के माध्यम से भविष्य में, ये यात्री न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन पहुँचकर, सीधी रैपिड रेल पकड़ कर मेरठ या दिल्ली की ओर यात्रा कर सकेंगे। न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन को न्यू अशोक नगर के मेट्रो स्टेशन से कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए लगभग 90 मीटर लंबा और करीब 6 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा, जो मेट्रो के कॉनकोर्स लेवल पर कनेक्ट होगा. इस फुटओवर की ऊंचाई ज़मीन से करीब 8 मीटर होगी। इसके तैयार होने से रैपिडएक्स और मेट्रो के यात्री स्टेशन से बाहर निकले बिना ही दूसरे स्टेशन तक पहुंच सकेंगे।
एनसीआरटीसी का लक्ष्य है कि जून 2025 तक पूरे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर को परिचालित कर दिया जाए. उसके पहले, इसी वर्ष जल्द ही 17 किमी लंबे प्राथमिक खंड को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Suryakumar Yadav Emotional Post
'29 जून 2024 हमेशा याद रहेगा...', विश्व कप जीत को याद कर भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; शेयर की खास तस्वीरें
Kasganj Aircraft Crash
कासगंज में सोलो ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ सेसना-152 विमान, महिला पायलट घायल; DGCA जांच में जुटी
CM Yogi slams Akhilesh Yadav
CM योगी ने पीलीभीत को दी 569 करोड़ की सौगात, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना; बोले- सपा के लिए विकास का मतलब सिर्फ सैफई था...
Nasrapur Rape-Murder Case
नसरापुर रेप-मर्डर केस में अदालत का ऐतिहासिक निर्णय, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने फांसी की सजा वाले फैसले की सराहना की
Noida Fire Accident
Noida Fire Accident: नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, 21वीं मंजिल पर AC ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी; सीएम योगी ने लिया संज्ञान
Himachal Weather
Himachal Weather: रातभर की बारिश से शिमला का मौसम हुआ खुशनुमा, पर्यटकों की बढ़ी रौनक; अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना