Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली के जंतर मंतर पर इजराइल के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

123

हमास-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध से पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के जंतर मंतर पर हमास के खिलाफ इजराइल के युद्ध के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि हमास के खिलाफ इजराइल के हमलों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के मामले में करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक वामपंथी संगठन ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ समेत अलग-अलग संगठनों ने गाजा पट्टी पर इजराइल के हमले की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पर 100 से ज्यादा लोग जमा हुए थे। प्रदर्शनकारियों को अनुमति नहीं मिली थी इसलिए उन्हें हिरासत में ले लिया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारी जैसे ही मौके पर पहुंचे, दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और बसों में बैठाकर वहां से ले जाया गया।

एआईएसए ने बाद में बयान जारी कर अपने सदस्यों की रिहाई की मांग की।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार