Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

किसने मारा उमा को क्रिसमस की उस रात

CAR

क्रिसमस की रात यूं तो हम सैंटा का वेट करते हैं पर राजस्थान के जयपुर का नजारा कुछ और ही हो गया। क्रिसमस पार्टी से निकली एक लड़की उमा और उसके दोस्त के साथ जो हुआ वह रुह कंपा देने वाला है। लड़की और उसके दोस्त को कुछ लोगों ने जानबूझकर गाड़ी के सामने दोनों को धक्का देकर उनपर बड़ी निर्ममता से गाड़ी चढ़ाकर उनकी निर्मम हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि उमा मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि जयपुर में इवेंट का काम करने वाली उमा और उसके दोस्त राजकुमार सोमवार रात एक होटल (पब) गए थे। जहां उनके परिचित हरकत की थी। उसने उमा को गलत तरीके से छुआ। इसके बाद दोनों में बहस हुई। दोनों पब के बाहर आ गए। कुछ कमेंटबाजी हुई जिसके बाद बात और बढ़ गई। सड़क पर दोनों लड़ने लगे। इसके बाद मंगेश अपनी कार में बैठ गया औऱ तेज स्पीड में कार को उमा और उसके दोस्ते के ऊपर चढ़ा दिया। जिससे उमा की मौत हो गई वहीं उसके दोस्त का अस्पता ल में इलाज चल रहा है।


पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह उमा ने जाने के लिए कैब बुक की तो मंगेश ने फिर से अभद्रता की। इस दौरान विवाद के बाद मंगेश ने उमा और राजकुमार पर कार चढ़ा दी थी। उमा की कार के नीचे आने से मौत हो गई थी। इसके बाद घायल राजकुमार जाट ने मंगेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।राजस्थान के जयपुर में जानबूझकर कुचलकर लड़की की हत्या करने वाले आरोपी मंगेश अरोड़ा को पुलिस ने गरिफ्तार कर लिया है।

मामले में पुलिस उपायुक्त (पूर्व) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि इस मामले में राजकुमार जाट ने मंगेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 307 एवं 302 के तहत दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर पुलिस दलों ने आरोपी की तलाशी के लिये अजमेर, हनुमानगढ, जयपुर के जगतपुरा, मानसरोवर थाना क्षेत्र में जगह जगह छापेमारी की। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपी मंगेश को गिरफ्तार किया गया और अब उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि उमा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।

जिस गाड़ी से मंगेश ने लड़की को कुचला था उस पर विधायक का स्टीकर लगा था। विधायक का यह स्टीकर विधानसभा से पारित किया जाता है। जिससे विधानसभा में डायरेक्ट एंट्री होती है। यह स्टीकर 2019 से गाड़ी पर लगा है।

गिरफ्तार हुआ मंगेश करोड़पति पिता का बेटा बताया जा रहा है। जयपुर में उसका कपड़ों को शो रूम है। पिता का भी कपड़ों का व्यापार है। मंगेश मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है मगर व्यापार के कारण वह जयपुर में रहता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग