Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कार्ति चिदंबरम ने की राष्ट्रीय टास्क फोर्स बनाने की मांग

11

कांग्रेस पार्टी के सांसद कार्ति चिदंबरम ने वाघ बकरी चाय समूह के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई की मौत के बाद आवारा कुत्तों की समस्या को गंभीर मसला बताते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय से इसमें हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। पूर्व वित्त एवं गृहमंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति ने मंगलवार को कहा कि देश में आवारा कुत्तों की समस्या बेहद गंभीर बनती जा रही है और इसके समाधान के लिए एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स बनाने की मांग की है। चिदंबरम ने कहा कि इस समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है और इससे निपटने के लिए एक व्यवस्थित और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की जरूरत है।

सोशल प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किये एक पोस्ट में चिदंबरम ने कहा, “हमें आवारा कुत्तों की समस्या से तुरंत निपटने के लिए एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स की आवश्यकता है। इसके लिए एक नैतिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की आवश्यकता है। अपर्याप्त रूप से स्थानीय प्रशासन अधिकारियों से अपेक्षा करना व्यर्थ है। पीएमओ को इस मुद्दे पर तत्काल गंभीरता से सोचना चाहिए।

कार्ति चिदम्बरम ने यह मांग उस घटना के मद्देनजर की है जिसमें वाघ बकरी चाय समूह के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई की आवारा कुत्तों के हमले में जान चली गई थी। यह घटना बीते 15 अक्टूबर को उस वक्त हुई  जब पराग देसाई शाम की सैर के दौरान आवारा कुत्तों के हमले से बचने के दौरान जमीन पर गिर गये और उस कारण 49 साल के देसाई के मस्तिष्क में गंभीर चोट लगी और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद देसाई को अहमदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों को जांच में उनके शरीर पर कुत्ते के काटने का कोई निशान नहीं मिले लेकिन उनकी मौत कुत्तों के हमले के कारण हुई।

घटना के मामले में शहर की सरखेज पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है। देसाई अहमदाबाद स्थित वाघ बकरी चाय समूह के दो कार्यकारी निदेशकों में से एक थे। कंपनी में पराग के अलावा दूसरे निदेशक पारस देसाई थे। मृतक पराग देसाई कंपनी के प्रबंध निदेशक रसेश देसाई के बेटे थे। उन्होंने अमेरिका की लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था। कंपनी में उनकी जिम्मेदारी बिक्री, मार्केटिंग और निर्यात का था। इसके अलावा पराग देसाई एक विशेषज्ञ चाय परीक्षक भी थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा