श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गोल्डी बरार भारतीय अधिकारियों से बचने के लिए ढूंढ रहा नया ठिकाना

कैलिफोर्निया में रह रहा आतंकी गोल्डी बरार अपनी जान बचाने के लिए नए ठिकाने की तलाश कर रहा है। भारतीय खुफिया एजेंसियों के नए डोजियर ने इसका खुलासा किया  है। 15 अगस्त, 2017  को भारत से कनाडा पहुंचा गोल्डी बरार  बाद में अमेरिका भागने में कामयाब रहा। तब से वो कैलिफोर्निया में रह रहा है । लेकिन अब भारतीय अधिकारियों से बचने के लिए आतंकी अपना नया ठिकाना ढूंढ रहा है जो कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो शहर में हो सकता है। एजेंसियों से बचने कि लिए बरार एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन ऐप का इस्तेमाल करता रहा है।

गोल्डी बरार ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके अलावा बड़ी-बड़ी हस्तियों को धमकाने का भी आरोप है। नए डोजियर में भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर सुखदूल सिंह सुक्खा का भी जिक्र है। जिसकी हत्या अभी कुछ दिन पहले कनाडा में हुई थी। डोजियर में सुक्खा गैंग के 17 गुर्गों का नाम है जो हरियाणा और पंजाब के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ दोनों राज्यों में कई मामले दर्ज हैं। खालिस्तानी और गैंगस्टर के गठजोड़ पर NIA ने प्रहार करते हुए एकसाथ 51 ठिकानों पर छापे मारे हैं। यही नहीं NIA की चार्जशीट में खालिस्तानियों का नापाक गठजोड़ बेनकाब हो गया है और खालिस्तानियों को आतंकी निज्जर जैसे अंजाम का डर सता रहा है।

खालिस्तान और आतंकियों के गठजोड़ पर सर्जिकल स्ट्राइक शुरू हो चुकी है। NIA ने देशभर में 53 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। पंजाब में 30, राजस्थान में 13, हरियाणा में 4, उत्तराखंड में 2, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 1-1 जगह पर NIA ने छापा मारा, इसके अलावा चंडीगढ़ में भी NIA का एक्शन हुआ है। देश के अंदर और बाहर खालिस्तानी आतंकियों और उनके समर्थकों पर जारी एक्शन से कनाडा से लेकर पाकिस्तान तक खालिस्तानी साजिशकर्ता सहमे हुए हैं।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज