श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कद बढ़ा है: राजनाथ सिंह


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैनिकों के साथ दशहरा मनाने और उनके साथ शस्त्र पूजा करने के लिए अरुणाचल प्रदेश की अपनी यात्रा से पहले सोमवार शाम को असम के तेजपुर पहुंचे। असम के तेजपुर में सेना की फोर कोर के मुख्यालय में सैनिकों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने राष्ट्र की सुरक्षा में सुरक्षा बलों के योगदान की तारीफ की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कद बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मजबूत और बहादुर सेना इसकी अहम वजहों में से एक है।

रक्षा मंत्री मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के दौरे से पहले तेजपुर पहुंचे। वो मंगलवार को तवांग में सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे और शस्त्र पूजा करेंगे। फोर कोर में आने के बाद सिंह ने ‘बाराखाना’ के दौरान सैनिकों के साथ बातचीत की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सैनिकों की बहादुरी की पहचान पूरी दुनिया में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कद बढ़ा है। इसके पीछे मजबूत और बहादुर सेना एक बड़ी वजह है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत 2027 तक खुद को दुनिया की आला तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल कर लेगा।

रक्षा मंत्री ने अपनी हाल की इटली यात्रा को याद किया। इस दौरान उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में इतालवी अभियान में लड़ने वाले नाइक यशवंत घाडगे और दूसरे भारतीय सैनिकों के लिए बनाए गए मोंटोन स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सिंह ने भारतीय सैनिकों के योगदान का भी उल्लेख किया, जो संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों के माध्यम से दुनिया के विभिन्न हिस्सों में शांति और सुरक्षा बनाए रख रहे हैं। अपने संबोधन में सिंह ने बाराखाना की तारीफ करते हुए कहा कि यह सभी वर्गों को एक ही परिवार के सदस्यों के रूप में एक साथ भोजन करने के लिए साथ लाता है।

रक्षा मंत्री ने भारतीय सेना को भाईचारे और एकता की सच्ची मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि सभी अलग-अलग राज्यों और पृष्ठभूमि से होने के बावजूद एक ही बैरक और इकाई में एक साथ काम करते और रहते हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा उन्होंने सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के बलिदान और हमेशा मातृभूमि की सुरक्षा पक्की करने की उनकी कोशिशों की तारीफ की।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

ind vs ban
भारतीय गेंदबाजों का जलवा, बांग्लादेश की टीम 149 पर हुई ढेर
cbi
NEET PAPER 2024: CBI ने प्रिंसिपल अहसानुल हक समेत 6 के खिलाफ कोर्ट में दायर किया आरोप पत्र
Women T20 World Cup 2024 Sri Lanka Squad
Women T20 World Cup: श्रीलंका की टीम का एलान, बाएं हाथ की स्पिनर रनावीरा की वापसी
EY India Employee Death| shreshth bharat
वर्क लोड के कारण गई 26 साल की CA की जान, अब चेयरमैन बोले- ऐसा दोबारा कभी नहीं होगा
Bengal Doctors End Protest
बंगाल के डॉक्टरों ने खत्म किया प्रदर्शन, शनिवार से लौटेंगे काम पर
India vs Bangladesh:| shreshth bharat
India vs Bangladesh: भारतीय गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश ने टेके घुटने, 40 रनों पर गंवाए 5 विकेट