Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दाहिने गाल, आंख के नीचे… स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट ने उड़ाए होश

स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, स्वाति मालीवाल के दाहिने गाल पर, आंख के नीचे और बाएं पैर पर चोट के निशान पाए गए हैं...
Swati Maliwal Medical Report | AIMS | SWATI MALIWAL | Swati Maliwal Assault Case | SHRESHTH BHARAT

Swati Maliwal Medical Report: स्वाति मालीवाल इन दिनों चर्चाओं में बनी हुईं हैं। स्वाति मालीवाल को गुरुवार को मेडिकल जांच हुई थी, जिसकी रिपोर्ट आज सामने आई है। इस रिपोर्ट नें स्वाति मालीवाल को चोट लगने की पुष्टि की हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, स्वाति मालीवाल के दाहिने गाल पर, आंख के नीचे और बाएं पैर पर चोट के निशान पाए गए हैं।  

उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसके बाद मालीवाल की मेडिकल जांच के आदेश दिए थे। एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को सौंप दी है।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इसमें उनके खिलाफ गंभीर और गैरजमानती धाराएं लगाई गई थी।

स्वाति मालीवाल ने लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें, स्वाति मालीवाल ने सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि ‘मैं सीएम आवास के ड्राइंग रूम में केजरीवाल का इंतजार कर रही थी, तभी उनका पीए विभव कुमार वहां आया और मुझे गालियां देने लगा। जब मैंने उसकी गालियों का विरोध किया तो उसने मुझे थप्पड़ मारा। मैंने शोर मचाया और कहा कि मुझे छोड़ दो, जाने दो, लेकिन वह मुझे लगातार मारता रहा। विभव ने मेरे संवेदनशील अंगों पर भी मारा। उसने मुझे थप्पड़ और पेट में भी मारा था।

स्वाति मालीवाल का नया वीडियो आया सामने 

इसके अलावा आज शनिवार को स्वाति मालीवाल का नया वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में स्वाति मालीवाल सीएम हाउस से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके साथ एक महिला सुरक्षाकर्मी भी है, जोकि  उनका हाथ पकड़कर बाहर ले जाती नजर आ रही हैं। साथ ही तीन और सुरक्षाकर्मी भी मौके पर मौजूद है। जैसे ही स्वाति मालीवाल बाहर सड़क पर पहुंचती हैं तो महिला सुरक्षाकर्मी से अपना हाथ झटकती हैं। इस दौरान वहां दो पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं और स्वाति सीएम आवास की तरफ इशारा करते हुए उनसे कुछ कह रही हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग