Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कम नहीं हो रहीं बिभव कुमार की मुश्किलें, कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में बिभव कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने बिभव को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है...
Delhi high court postponed hearing in Bibhav Kumar swati maliwal assault case till eight July Arvind Kejriwal

Bibhav Kumar: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में बिभव कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने बिभव को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव की पांच दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की गई थी।

बिभव कुमार ने फॉर्मेट किया था अपना फोन

कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने दलील दी थी कि बिभव कुमार (Bibhav Kumar) ने वीडियो बनाया था और इसके बाद फोन को फॉर्मेट भी किया था। कोर्ट में दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि बिभव को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था, जिसके लिहाज से हम एक जून तक कभी भी उन्हें पुलिस कस्टडी देने की मांग कर सकते हैं।

बिभव कुमार के वकील ने दी ये दलीलें

वहीं, बिभव कुमार के वकील ने मांग की कि कोर्ट के सामने केस की डायरी रखी जाए। कोर्ट को केस डायरी को देखना चाहिए कि क्या ये क्रमबद्ध है और उसको देखने के बाद ही मजिस्ट्रेट साहब को उस पर हस्ताक्षर करना चाहिए। इस पर सरकारी वकील ने कहा कि हमारे पास छुपाने को कुछ नहीं है। सारे पेज पहले से ही क्रम में हैं।

यह भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ी केजरीवाल की मुश्किलें, ED ने किया नया दावा

क्या है पूरा मामला?

बता दें स्‍वाति मालीवाल 13 मई को मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए सीएम के आवास पर गई थीं। उसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि वहां अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट भी की थी। दिल्‍ली पुलिस के आलाधिकारी ने स्‍वाति मालीवाल से मुलाकात कर उनसे घटना के बारे में जानकारी ली थी। बाद में बिभव कुमार के खिलाफ गैरजमानती धारा समेत आईपीसी के अन्‍य सेक्‍शन के तहत मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही पुलिस बिभव कुमार की तलाश में थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग