Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सुनीता केजरीवाल ने व्हाट्सएप नंबर के जरिये,चालू किया खास अभियान

sunita kejriwal | arvind kejriwal | aap |shreshth bharat

Arvind Kejriwal: ईडी की हिरासत में मौजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज (29 मार्च) दोपहर 12 बजे एक वीडियो के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस दौरान उन्होंने ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत व्हाट्सएप नंबर शेयर किया है जिसके तहत जनता से केजरीवाल को आशीर्वाद देने की अपील की है।

सच्चे देश भक्त हैं अरविंद केजरीवाल: सुनीता अग्रवाल

सुनीता केजरीवाल ने कहा, उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) कोर्ट के सामने जो बोला उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। सुनीता ने कहा कि पिछले 30 साल से मैं उनके साथ हूं। अरविंद केजरीवाल सच्चे देश भक्त हैं। वे वैसे ही देश भक्त हैं जैसे हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजों से लड़ते थे। देशभक्ति उनके रोम-रोम में बसी हुई है। अरविंद केजरीवाल ने देश की सबसे भ्रष्टाचारी ताकतों को ललकारा है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी बुरी ताकतों से हमारे साथ लडेंगे।

सुनीता केजरीवाल ने पब्लिक से भावुक अपील करते हुए आगे कहा कि आप सभी ने अरविंद केजरीवाल को अपना भाई, अपना बेटा कहा है। क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई, अपने बेटे का साथ नहीं देंगे? मैं आपको एक व्हाट्सएप नंबर (8297324624) दे रही हूं। आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं जिसका नाम है ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’। इस व्हाट्सएप नंबर पर आप अपने अरविंद को आशीर्वाद भेज सकते हैं। आप सभी का एक-एक मैसेज केजरीवाल तक पहुंचेगा।

खुद जेल जाकर दूंगी आपके सभी मैसेज: सुनीता अग्रवाल

इस नंबर की सहायता से आप अपने अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद, प्यार, शुभकामनाएं और दुआ के साथ कुछ भी मैसेज भेज सकते है। सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा कि कई माताओं और बहनों ने केजरीवाल के लिए व्रत भी रखा है।अगर आपके मन में केजरीवाल के प्रति कुछ भी आए तो आप इस व्हाट्सएप मैसेज के जरिए भेज सकते हैं। मैं खुद जेल जाकर केजरीवाल तक आप सभी के मैसेज पहुंचा दूंगी।

सुनीता ने आगे कहा कि, हर परिवार का हर सदस्य केजरीवाल को अपना मैसेज भेजे। आपके मैसेज पढ़कर उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। सुनीता ने आगे कहा कि आपको मैसेज भेजने के लिए आम आदमी पार्टी का होना जरूरी नहीं है। उन्हें हर किसी पार्टी का कोई भी सदस्य कोई भी मैसेज भेज सकता है। व्हाट्सएप नंबर का खूब प्रचार करें।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग