श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

सपा प्रमुख अखिलेश यादव दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP के लिए करेंगे प्रचार

Delhi Chunav 2025: आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के सांसद आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। यह जानकारी अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने मंगलवार को दी।

Delhi Chunav 2025: आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के सांसद आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। यह जानकारी अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने मंगलवार को दी।

अखिलेश यादव 30 जनवरी को करेंगे रोड शो

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव 30 जनवरी को रिठाला में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ एक रोड शो में शामिल होंगे। इसके अलावा, सपा सांसद इकरा हसन तथा पार्टी के अन्य सांसद भी आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार अभियान में भाग लेंगे। आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर गोयल को मैदान में उतारा है।

आप और सपा दोनों विपक्षी गठबंधन का हिस्सा

वहीं, दोनों विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) का हिस्सा हैं, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है। हालांकि, सपा नेता केवल आप के लिए प्रचार करेंगे। क्योंकि उन्होंने आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया है और कांग्रेस से किनारा कर लिया था। देखना होगा कि आप को सपा के प्रचार से कितना फायदा होगा।

आप का मुकाबला भाजपा और कांग्रेस से

आम आदमी पार्टी दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ चुनावी मैदान में है। इस कदम से विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस की स्थिति और कमजोर हो सकती है। यह गठबंधन कांग्रेस के नेतृत्व में पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान बना था।

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी करेंगे आप के लिए प्रचार

वहीं, टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी एक और दो फरवरी को दिल्ली की तीन विधानसभा सीटों पर आप के लिए प्रचार करेंगे। टीएमसी ने दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए अपना समर्थन आम आदमी पार्टी को दे दिया था। इंडिया अलायंस में भी यह दोनों पार्टी शामिल है।

ये भी पढ़ें- Delhi Election: राहुल, केजरीवाल और अमित शाह अपने उम्मीदवारों के लिए करेंगे प्रचार


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला
ASI Died
बिहार के अररिया में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, एएसआई की मौत
UP Police Constable Results
होली से पहले योगी सरकार का यूपी पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा, जारी किया रिजल्ट
dehradun road accident
देहरादून में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, दो घायल
Ranya Rao Gold Smuggling Case
गोल्ड स्मगलिंग केस: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने DRI की पूछताछ में किए बड़े खुलासे