Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

स्वाति मालीवाल के मामले की अब SIT करेगी जांच

एसआईटी का नेतृत्व उत्तरी दिल्ली की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (DCP) अंजिता चेप्याला कर रही हैं, जोकि इस मामले की जांच कर रही हैं। एसआईटी की टीम में इंस्पेक्टर रैंक के तीन अधिकारी भी शामिल किए गए हैं...
SWATI MALIWAL | SIT | DELHI POLICE | AAP | BIBHAV KUMAR | SHRESHTH BHARAT

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके एक हफ्ते बाद इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीए बिभव कुमार ने स्वाति पर भी हमला करने का आरोप लगाया है।
बता दें कि एसआईटी का नेतृत्व उत्तरी दिल्ली की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (DCP) अंजिता चेप्याला कर रही हैं, जोकि इस मामले की जांच कर रही हैं। एसआईटी की टीम में इंस्पेक्टर रैंक के तीन अधिकारी भी शामिल किए गए हैं, जिनमें सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के अधिकारी भी शामिल हैं, जहां यह मामला दर्ज किया गया था।

SIT की टीम करेगी जांच

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एसआईटी अपनी जांच करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। बता दें कि 13 मई की सुबह हुई घटनाओं के बारे में जानने के लिए दिल्ली पुलिस सोमवार को अरविंद केजरीवाल के आवास पर गई थी। उसके बाद पुलिस बिभव कुमार को केजरीवाल के आवास के ड्राइंग रूम में ले गई, जहां बिभव कुमार ने कथित तौर पर स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की थी।
अधिकारियों के मुताबिक, बिभव कुमार से कई सवाल पूछे गए, उनकी मैपिंग की गई और अपराध स्थल की तस्वीरें ली गईं, जहां पर यह घटना हुई थी।

क्या सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई

दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़ित दोनों को घटनास्थल पर ले जाकर अपराध स्थल को फिर से बनाया गया है। इसलिए अब उन दोनों द्वारा बताए गए घटनाओं के आधार पर जांच की जा रही है।
पुलिस बिभव कुमार के मोबाइल डेटा को पुनः प्राप्त करने की कोशिश कर रही है। वे यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई है, जैसा कि स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है।
पुलिस ने रविवार शाम केजरीवाल के सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर जब्त कर लिया और फुटेज के खाली हिस्से को हासिल करने की कोशिश कर रही है।

पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

इससे पहले शनिवार को मालीवाल पर कथित हमले के मामले में केजरीवाल के पूर्व पीए को गिरफ्तार किया गया था। उसे तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
मालीवाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि बिभव ने उन्हें कम से कम सात से आठ बार थप्पड़ मारे, जबकि वह चिल्लाती रहीं। बिभव ने उनके छाती और पेट पर लातें मारते हुए उन्हें बेरहमी से घसीटा था।
बिभव ने शुक्रवार को पुलिस में एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें मालीवाल पर सीएम के सिविल लाइंस आवास में ‘अनधिकृत प्रवेश’ करने और उन्हें ‘मौखिक रूप से दुर्व्यवहार’ करने का आरोप लगाया गया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा