Delhi-NCR: राजधानी दिल्ली समेत नोएडा और गुरुग्राम में आज यानी शुक्रवार की सुबह बादल जमकर बरसे। कुछ ही समय में दिल्ली की सड़कें बारिश के पानी से भर गईं और जलमग्न हो गईं। दिल्ली की नजफगढ़ रोड पर बारिश का पानी भरने के कारण काफी देर तक ट्रैफिक जाम रहा।
#WATCH | Traffic snarls witnessed in several parts of Delhi due to waterlogging following heavy rainfall.
— ANI (@ANI) September 6, 2024
(Visuals from Aurobindo Marg) pic.twitter.com/8tfO1RMd3d
गुरुग्राम में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बारिश के कारण सेक्टर 52 ए में बरसात का पानी भर गया। सड़को पर पानी भर जाने के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम लगा रहा।
#WATCH | Traffic jam in parts of Delhi as a result of rains and waterlogging; visuals from Najafgarh Road. pic.twitter.com/peKgYsj5ev
— ANI (@ANI) September 6, 2024
गुरुवार को भी था यही हाल
दिल्ली (Delhi-NCR) में गुरुवार को शाम हुई भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया था। इसका ट्रैफिक पर भी काफी असर पड़ा। जलभराव के कारण कई इलाकों में जाम लग गया। मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 1 डिग्री नीचे था। न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस था।
कोलकाता कांड: ED ने आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के ठिकानों पर की रेड
#WATCH | Delhi: Rain lashes several parts of the national capital.
— ANI (@ANI) September 6, 2024
(Visuals from Shanti Path) pic.twitter.com/dk1w04joxL
सफदरजंग में शाम साढ़े पांच बजे तक बारिश हुई। वहीं आया नगर में सबसे ज्यादा 53 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, रिज क्षेत्र में 16.8 एमएम, लोदी रोड में 7.8 एमएम और पालम में 7.9 एमएम बारिश दर्ज की गई।
#WATCH | Delhi: Rain lashes several parts of the national capital.
— ANI (@ANI) September 6, 2024
(Visuals from Munirka) pic.twitter.com/B0pvd25KPx
बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।