Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM MODI: घंटों का सफर मिनटों में, देश को मिला पहला 8 लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे

DWARKA EXPRESSWAY | PM NARENDRA MODI | BJP | NITIN GADKARI | SHRESHTH BHARAT

दिल्ली से हरियाणा जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-हरियाणा के लोगों को द्वारका एक्सप्रेस-वे की सौगात देंगे। द्वारका एक्सप्रेस-वे को बनने में करीब 9 हजार करोड़ की लागत लगी है। इसकी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 29.5 किलोमीटर के एक्सप्रेस-वे में से लगभग 19 किलोमीटर का हिस्सा गुरुग्राम से होकर गुजरेगा। इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे में 8 पार्किंग भी बनाए गए है। इस एक्सप्रेस-वे को चार भागों में बांटा गया है। जोकि हरियाणा और दिल्ली के 4 अलग-अलग हिस्सों को जिसमें पहला हिस्सा महिपालपुर के पास शिव मूर्ति से द्वारका तक जोड़ता है। दूसरा द्वारका अर्बन एक्सटेंशन रोड से बजघेरा तक जोड़ता है। तीसरा हिस्सा बजघेरा से बसई रेल ओवरब्रिज है। चौथा हिस्सा बसई आरओबी से खेड़की दौला तक है।

एक्सप्रेस-वे से लगते सेक्टर-84 में इसका भव्य आयोजन किया जाएगा। गुरुग्राम के लोग पीएम मोदी के स्वागत के लिए पूरी  तरह से तैयार है। इसके आयोजन की प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है।

उद्घाटन के समय पीएम मोदी के साथ हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी यहां से जनता को संबोधित भी करेंगे।  

यह एक्सप्रेस-वे दिल्ली और गुरुग्राम के IGI एयरपोर्ट से जोड़ने की कनेक्टविटी में सहायता प्रदान करेगा। इस एक्सप्रेस-वे के आरंभ होने से न केवल गुरुग्राम बल्कि एनसीआर के लोगों के लिए सड़कों को नया विस्तार मिलेगा। देश का पहला 8 लेन का एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे बनाया गया है। जिसमें 9 किलोमीटर लंबाई में सिंगल पिलर पर आठ लेन का 34 मीटर चौड़ा एलिवेटेड रोड भी है। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर जाने वाले वाहनों के लिए द्वारका एक्सप्रेस-वे की सहायता से प्रदान होगी।    

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा