श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा चुनाव 2024 मोदी की महाराष्ट्र चुनावी रणनीति

MO

लोकसभा चुनाव रणनीति के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 19 जनवरी को सोलापुर आ रहे हैं। मोदी यहां देश का सबसे बड़ा लो-कॉस्ट हाउसिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगें। 12 जनवरी को भी पीएम नवी मुंबई आए थे। उन्होंने समुद्र पर बने देश के सबसे लंबे पुल अटल सेतु का उद्घाटन किया। जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्‍व में बीजेपी ने राज्य में सरकार बनाई। तब से लेकर अब तक पीएम मोदी 7 बार महाराष्ट्र का दौरा चुके हैं। पीएम मोदी का बार-बार महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में जाना कोई संयोग नहीं बल्कि यह एक उनकी रणनीति है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी अलग अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश 80 के बाद लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटें महाराष्ट्र 48 में ही हैं। मोदी की पैनी निगाह महाराष्ट्र पर टिकी हुई है।

भाजपा ने पूरे लोकसभा के लिए 400 पार का नारा दे डाला है तो आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में 45 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य तय कर रखा है। पिछले चुनाव में भाजपा और अविभाजित शिवसेना के गठबंधन ने 41 सीटें जीती थीं। अब शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी NCP बिखर चुकी है। शिंदे गुटों में बिखर चुकी है। भाजपा अपनी चुनावी पृष्ठभूमि मजबूत कर लेना चाहती है। जिससे लोकसभा की लड़ाई शुरू होने से पहले ही भाजपा के पक्ष में आ जाए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य