श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

गिरफ्तारी का डर? पूछताछ से पहले हाई कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल

ARVIND KEJRIWAL | AAP | CM | ED | COURT | SHRESHTH BHARAT

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने 9वीं बार समान भेजा था, जिसमें अब केजरीवाल को 21 मार्च को बुलाया गया है। इस पूछताछ से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है और उन्होंने दंडात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने की मांग की है।

इससे पहले ED द्वारा भेजे गए समन पर वो पेश नहीं हुए।‌ हाल ही में उन्हें शनिवार को ही दिल्ली की एक अदालत ने जमानत दी थी। अरविंद केजरीवाल को दिल्ली एक्सरसाइज पॉलिसी मामले में गिरफ्तारी की आशंका है। इसी के चलते उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल ने कोर्ट के सामने कहा है वह ED के सामने पेश होने के लिए तैयार हैं। अगर ED उन्हें आश्वासन दे कि वे उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगे।

इस मामले पर अभी तक खूब राजनीति हो रही है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले ED अरविंद केजरीवाल को आठ बार नोटिस दे चुकी है। लेकिन कभी भी अरविंद केजरीवाल ED के सामने पेश नहीं हुए हैं। आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई बार यह दावा किया है कि ED उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है।

इससे पहले भी आम आदमी पार्टी ईडी की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे गए संबंधों को गैर कानूनी ठहरा रही है। वहीं, भाजपा का कहना है कि संबंध की अवहेलना करना कानून की अहेलना है।

वहीं, बीजेपी ने केजरीवार पर निशाना साधा है।

इससे पहले बीजेपी की ओर से केजरीवाल पर निशाना साधा गया था। बीजेपी ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगाया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Adani Foundation
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात, अडानी फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये का दिया योगदान
Gorakpur-Lucknow News
रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच चौथी लाइन को दी मंजूरी
Shoes Vastu Tips
घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !