Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को CBI ने तिहाड़ जेल से किया गिरफ्तार

CBI Arrest Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा...
Arvind Kejriwal Heath cbi arrested delhi cm from rouse avenue court deteriorated-sugar-level-went-low

CBI Arrest Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बुधवार (26 जून) को कोर्ट में पेश किया जाएगा। केजरीवाल इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

बता दें कि, अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। उससे पहले, सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को सीबीआई ने तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल से पूछताछ भी की थी और आबकारी नीति मामले में उनका बयान दर्ज किया था। सीबीआई मंगलवार को ट्रायल कोर्ट में केजरीवाल को पेश करेगी।

दूसरी तरफ, AAP सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार केजरीवाल को फर्जी केस में गिरफ्तारी की साजिश रच रही है। इसमें उसका साथ सीबीआई के अधिकारी भी दे रहे हैं। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल को जमानत न मिले, इसके लिए बीजेपी सरकार ने सीबीआई के साथ मिलकर साजिश रची है।

दिल्ली हाईकोर्ट से लगा था झटका

दिल्ली शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से झटका लगा है। राउज एवेन्यू कोर्ट के द्वारा केजरीवाल को जमानत देने के फैसले को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। बता दें, जस्टिस सुधीर कुमार जैन की पीठ ने राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए जमानत पर रोक बरकरार रखी है। हाइकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि राउज एवेन्यू कोर्ट की अवकाशलीन पीठ ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देते वक्त अपने विवेक का इस्तेमाल नहीं किया।

हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान पूछा कि क्या राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी के दस्तावेजों पर ध्यान नहीं दिया। निचली अदालत ने PMLA की धारा 45 की दोहरी शर्तों पर गौर नहीं किया।  हाईकोर्ट ने कहा कि ईडी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल राजू ने मुद्दा उठाया कि निचली अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि इतने दस्तावेज पढ़ना संभव नहीं था। इस तरह की टिप्पणी पूरी तरह से अनुचित थी और ये दर्शाती है कि ट्रायल कोर्ट ने रिकॉर्ड पर अपना ध्यान नहीं दिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार