Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक आज, उम्मीदवारों की होगी घोषणा

CONGRESS PARTY | INDI Alliance | RAHUL GANDHI | SHRESHTH BHARAT

कांग्रेस पार्टी गुरुवार को 16 सदस्यों वाली केंद्रीय चुनाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है। इस बैठक में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की इस लिस्ट में अलग-अलग राज्यों के 110 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो सकती है। पहली सूची में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा व दिल्ली के साथ कई महत्वपूर्ण जिलों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे। इस बैठक में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे।  

कांग्रेस पार्टी कई वीआईपी सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों को नामों की घोषणा कर सकती है। इस सूची में यूपी के रायबरेली और अमेठी सीट पर भी प्रत्याशी का फैसला होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। उसी के साथ आम आदमी पार्टी तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए 3 सीटे कांग्रेस को दी थी। उन तीन सीटों में एक सीट पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी के सामने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को मैदान में उतारा जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनंदगांव से तो वहीं इनके साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक से टिकट दिया जा सकता है।

INDI गठबंधन इस बार ज्यादातर जगहों से जिताऊ प्रत्याशियों को ही मैदान में उतारने की कोशिश कर रही है। कुछ सीटों पर कांग्रेस जातीय आधार भी अपने प्रत्याशी उतार सकती है।

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों के मताबिक राजस्थान में दो बड़े नेताओं अशोक गहलोत और सचिन पायलट के नाम को लेकर कुछ स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।    

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार