Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बजट 2024 : फाइनेंस बिल 2024 पास हो गया

MM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण खत्म होने के साथ ही लोकसभा में फाइनेंस बिल 2024 पास हो गया है। अब लोकसभा का अगला सत्र 2 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे आरंभ होगा। लोकसभा में पास होने के साथ साथ और राज्यसभा में इस पर चर्चा होगी. अंतरिम बजट लाने के दौरान वित्त मंत्री ने साफ कर दिया है कि जुलाई 2024 में पूर्ण बजट पेश किया जाएगा और उस बजट में विकसित भारत के लक्ष्य का रोडमैप सामने लाया जाएगा। लोकसभा चुनाव के बाद जुलाई 2024 तक नई सरकार का गठन हो जाएगा।

वित्तीय सेवाओं के जरिए प्रत्येक घर और व्यक्ति को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने पर फोकस किया गया है। वित्त मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि ये बजट आगे चलकर उन्नत भारत के रोडमैप को बनाने में भी सहायक होगा। भारतीय शेयर बाजार बजट के पेश होने के साथ कुछ नरम पड़ा और सेंसेक्स में केवल 23 अंकों का उछाला। इसके लेवल 71,775 पर हैं और एनएसई निफ्टी सिर्फ 7 अंक चढ़कर 21,732 तक पहुंचा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 10 साल में एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी कर दी गई है और देश में 1000 से अधिक नए एयर क्राफ्ट का ऑर्डर दिया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये का खर्च करने का प्लान बनाया गया है। इसके खर्च में 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी की जा रही है। रेलवे के लिए एलान करते निर्मला सीतारमण ने कहा कि वंदे भारत में 40 हजार बोगियों को भी अपग्रेड करने का काम किया जाएगा।

इस बार के बजट में देश के आम टैक्सपेयर्स को कोई राहत नहीं दी है। टैक्स स्लैब और टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया है। अर्थात् आप जिस रेट पर टैक्स दे रहे हैं, उसी दर पर आपको इनकम टैक्स देना होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग