Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली जमानत, अभी जेल में ही गुजारेंगे दिन

मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल और K कविता को वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी है...
Arvind Kejriwal Delhi CM custody extended till August 8 in Excise Policy Case

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज यानी 25 जूलाई को मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल और K कविता को वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी है।

26 जून को CBI ने किया था गिरफ्तार

मालूम हो कि आज यानी, 25 जुलाई को अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की हिरासत खत्म हो रही थी। CBI ने आप प्रमुख को 26 जून को गिरफ्तार किया था। उनकी पेशी तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। बता दें कि CBI ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में ‘मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक’ होने का गंभीर आरोप लगाया है।

इतना ही नहीं एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि आप के पूर्व मीडिया प्रभारी और केजरीवाल के करीबी सहयोगी विजय नायर कई शराब उत्पादकों और व्यापारियों के साथ संपर्क में थे।

यह भी पढ़ें- शराब नीति घोटाला मामले में केजरीवाल को नहीं मिली जमानत, HC ने फैसला रखा सुरक्षित

क्या है पूरा मामला? (Delhi Excise Policy Case)

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इस मामले में निचली अदालत ने 20 जून को जमानत दे दी थी। हालांकि, हाई कोर्ट ने अगले ही दिन उनकी रिहाई पर रोक लगा दी। इस बीच सीएम केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया को कोर्ट से फिर लगा झटका, 22 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग