श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

25 करोड़ की चोरी मामले मे पुलिस को मिली सफलता 2 आरोपी गिरफ्तार

बीते दिनों दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी चोरी हुई थी। दिल्ली के जंगपुरा में एक ज्वेलर्स शोरूम से चोरो ने 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया था।


पुलिस मामले की जांच मे जुटी है । इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों चोरों से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है। चोरों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में ज्वेलरी की रिकवरी की है। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी भिलाई के रहने वाले हैं। दिल्ली के भोगल इलाके में चोरों ने उमराव ज्वेलर्स के यहां घटना को अंजाम दिया था। देर रात हुई इस चोरी में 25 करोड़ रुपये के हीरों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। चोर शोरूम की दीवार में होल बनाकर शोरूम के अंदर घुसे थे। पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल में जुटी है। जंगपुरा के जिस शोरूम में चोरों ने हीरे चुराए हैं, वह बाजार सोमवार को बंद रहता है। इसलिए रविवार को शोरूम बंद करने के बाद सीधे मंगलवार को ही वह खोला गया। जब शोरूम खुलने के बाद सामने का नजारा दिखा तो सभी के होश उड़ गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Himachal Weather
Himachal Weather: रातभर की बारिश से शिमला का मौसम हुआ खुशनुमा, पर्यटकों की बढ़ी रौनक; अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना
West Bengal UCC
West Bengal UCC: पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, आज सरकार बताएगी पूरा रोडमैप; गुजरात-उत्तराखंड मॉडल पर होगा अमल
Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां