Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सिक्किम : भारतीय सेना के जवानों ने तीस्ता नदी पर दूसरा बेली ब्रिज पूरा किया

61

सीमा सड़क संगठन और नागरिक प्रशासन की सहायता से भारतीय सेना के जवानों ने मंगन-संकलांग में तीस्ता नदी पर दूसरा बेली ब्रिज पूरा किया। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही और राहत सामग्री पहुंचाने में मदद मिली है।

“क्रॉसिंग स्थल पर नदी की चौड़ाई और एक द्वीप बनने के कारण दो पुलों को शुरू करने का निर्णय लिया गया। पहला पुल 22 अक्टूबर को पूरा हुआ। चौबीसों घंटे काम करते हुए दूसरा पुल 26 अक्टूबर को पूरा हुआ। दो पुलों का उद्घाटन भारतीय सेना बीआरओ और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में उत्तरी सिक्किम के ज़ोंगू के विधायक पिंटसो लेप्चा ने किया।

इस विशाल दो-पुल ऑपरेशन के लिए त्रिशक्ति कोर के इंजीनियर सैनिकों के साथ-साथ कई भारी-भरकम संयंत्रों को नियोजित किया गया था। यह दो बेली ब्रिज वाला एक बहुत ही दुर्लभ पुल निर्माण है।

इस बीच मंगन से आगे उत्तरी सिक्किम के इलाके 4 अक्टूबर से कटे हुए हैं। तत्काल प्रतिक्रिया के रूप में चुंगथांग और संकलांग-मंगन क्रॉसिंग पर फुटब्रिज और ज़िप लाइनों का निर्माण किया गया। इनसे लोगों की पैदल आवाजाही और स्थापित ज़िप लाइनों के माध्यम से राहत सामग्री का प्रावधान संभव हो गया है। वैकल्पिक मार्ग मंगन-संकलांग-थेंग-चुंगथांग के माध्यम से चुंगथांग तक कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए तत्काल राहत के रूप में त्रिशक्ति कोर के सैनिक मंगन-संकलांग क्रॉसिंग पर एक बेली ब्रिज का निर्माण कर रहे हैं जहां से 200 मीटर ऊपर एक बांस पुल और जिप लाइन है। इसका निर्माण पहले किया गया था।

नदी की चौड़ाई 600 फीट तक बढ़ गई है जिसमें दो चैनलों के साथ पानी बह रहा है और बीच में 160 फीट का द्वीप है। इसलिए दो अलग-अलग पुल बनाने का निर्णय लिया गया। युद्ध स्तर पर काम करते हुए सेना ने 22 अक्टूबर को 150 फीट लंबे पहले पुल का निर्माण पूरा कर लिया।

इससे पहले, सिक्किम सरकार ने रविवार को भवन और अन्य निर्माण श्रमिक (बीओसीडब्ल्यू) कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत मजदूरों को राहत के रूप में 10,000 रुपये देने की घोषणा की।

गंगटोक के चिंतन भवन में संकट राहत सहायता के जागरूकता और वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह गोले द्वारा दक्षिण लोनक झील जीएलओएफ से प्रभावित 8,733 से अधिक मजदूरों को चेक सौंपे गए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार