Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

समलैंगिक विवाह को केंद्र सरकार की ना

123

केंद्र सरकार ने समलैंगिक विवाह को मान्यता देने संबंधी याचिकाओं का विरोध कर दिया है. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया है जिसमें समलैंगिक विवाह का विरोध किया है.

केंद्र सरकार ने कहा है कि ऐसे विवाह को परिवार का दर्जा नहीं दिया जा सकता है. अपने हलफनामे में केंद्र सरकार ने कहा है कि सामाजिक, सांस्कृतिक और कानूनी रूप से शादी विपरित लिंग वाले दो लोगों के बीच होती है ना कि एक समान लिंग के लोगों के बीच.

केंद्र ने अपने हलफनामे में कहा कि “ भारतीय पारिवारिक इकाई की जो अब अवधारणा है उसमें एक पुरूष एक महिला के साथ शादी या निकाह करता है. जिसमें पुरूष ‘पति’ होता है और महिला ‘पत्नी’ होती है. विवाह के बाद बच्चे होते हैं और परिवार आगे बढ़ता है, बच्चे होने के बाद पुरूष ‘पिता’ और महिला ‘माता’ बनती है. शादी एक तरह से संस्था है, शादी का अपना सामाजिक और सार्वजनिक महत्व होता है, शादी संस्था की अपने अधिकार और जिम्मेदारी होती है”.

गौरतलब है कि देश की विभिन्न उच्च न्यायालयों में समलैंगिक शादी संबंधी याचिकाएं दायर की गईं थी.

केंद्र सरकार का ये भी तर्क है कि समलैंगिक विवाह को मान्यता मिलने से मौजूद पर्सनल लॉ का उल्लघंन भी होगा. वहीं घरेलू हिंसा समेत कई अन्य कानूनी प्रावधान समलैंगिक शादी में लागू करना संभव नहीं है.

विश्व के कुछ देशों में समलैंगिक विवाह को मान्यता मिली हुई है लेकिन भारत की सभ्यता और संस्कृति को देखते हुए, इस तरह के विवाह को आगे भविष्य में भी कानूनी मान्यता मिलना मुश्किल दिख रहा है.

 

 

 

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग