Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सतीश कौशिक की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस की साउथ वेस्ट पुलिस करेगी जांच।

बिजवासन के फॉर्म हाउस में होली खेलने के बाद रात 11 बजे के करीब सतीश कौशिक की तबियत खराब हुई। फॉर्म हाउस में मौजूद लोग उन्हें लेकर गुरूग्राम स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचे। अस्पताल के अंदर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। फोर्टिस अस्पताल प्रशासन के तरफ से पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। क्योंकि सतीश कौशिक दिल्ली से गए थे इसलिए ये तय हुआ कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच करेगी। उनकी तबियत कैसे खराब हुई,वो इस फॉर्म हाउस में कब आये, पूरे दिन क्या किया कोई भी जानकारी फिलहाल पुलिस के पास नहीं है क्योंकि पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

शुरुआती जांच में हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कुछ संदिग्ध नहीं लग रहा है। डेथ ऑफ टाइम, क्या खाया पिया था, मौत की वजह ये सब पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही क्लियर होगा इसलिए इस स्टेज पर पुलिसअभी कुछ नही कह रही है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने तय किया है कि इनका पोस्टमॉर्टम दिल्ली के हरिनगर के दीन दयाल अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया जाएगा। जिससे मौत की वजह का पता लगाया जा सकेगा।

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा