Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ललन का इस्तीफा और नीतीश को जदयू का अध्यक्ष पद

जगम

दिल्ली में आज जदयू की सालाना बैठक चल रही है। जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में चल रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्‍यक्ष पद से ललन सिंह ने इस्‍तीफा दे दिया है। पार्टी ने ललन सिंह का इस्‍तीफा मंजूर भी कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी प्रमुख के पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। पिछले काफी समय से जेडीयू में सांगठनिक बदलाव को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था। हालांकि, बैठक से पहले ललन सिंह ने इस्‍तीफे की खबरों को अफवाह बताया था।

बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह और पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनकी संभावित पदोन्नति की अटकलों के बीच, बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सभी रिपोर्टों को खारिज कर दिया और कहा कि पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ठीक काम कर रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से मीडिया के एक वर्ग में अटकलें लगाई जा रही थीं कि ललन सिंह को सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से कथित निकटता के कारण अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए कहा जा सकता है। सूत्पिरों की माने तो पिछले साल अगस्त में भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का रुख कर सकते हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने इस बात पर भी जोर दिया कि बैठक नियमित होगी जिसमें राज्यों में गठबंधन पर भी चर्चा होगी। केसी त्यागी ने कहा कि आज जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें देश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और वित्तीय माहौल पर चर्चा होगी और अन्य राज्यों को लक्षित करने के लिए सीट बंटवारे पर भी चर्चा होगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार