Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मोस्ट वान्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद जिंदा है या…. ?

daw

मोस्ट वान्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को किसी अंजान शक्स द्वारा जहर दिए जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि उसे कराची में जहर दिया गया है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स के मुताबिक हालत गंभीर होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि दाऊद को जहर दिए जाने की खबरों की किसी रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक, जिस अस्पताल में दाऊद भर्ती है वहां कड़ी सुरक्षा है। अस्पताल की उस फ्लोर पर दाऊद ही इकलौता मरीज है. शीर्ष अस्पताल अधिकारियों और उनके करीबी परिवार के सदस्यों को ही मंजिल तक पहुंच है।

पाकिस्तान में दाऊद को जहर देने की खबर के बाद देश में गहमागहमी तेज हो गई है। पाकिस्तान में इंटरनेट सर्वर डाउन की खबर आ रही है. देश के कई बड़े शहर लाहौर, कराची, इस्लामाबाद में भी सर्वर डाउन है. इसके अलावा एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम भी नहीं चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, रात 8 बजे के बाद से इंटरनेट की स्पीड धीमी कर दी गई है।

दुनिया भर की इंटरनेट, साइबर सुरक्षा और डिजिटल गवर्नेंस पर नजर रखने वाली संस्था नेटब्लॉक ने पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफार्मस पर रोक लगाए जाने की पुष्टि की है।

वहीं दाउद के सूत्र बता रहे हैं कि दाऊद गंभीर बीमारी के चलते कराची के अस्पताल में भर्ती है, दो दिन पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार