Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्षी गुट के नेता आज डीएमके की महिला अधिकार सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसको लेकर चेन्नई में सुरक्षा तैयारियां बढ़ा दी गई है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की अध्यक्षता में होने वाले सम्मेलन में महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डाला जाएगा।

सम्मेलन में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, सीपीआई (एम) नेता सुबाशिनी अली और ए. नी. राजा के भी शामिल होने की उम्मीद है।

ये सम्मेलन पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके के दिग्गज नेता कलिंगार करुणानिधि के शताब्दी समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी से सांसद डिंपल यादव चैन्नई दौरे पर हैं। इस दौरान वो द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। डिंपल यादव चेन्नई एयरपोर्ट पहुंची, जहां डीएमके नेता कनिमोझी करुणानिधि ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान डिंपल यादव के साथ सपा महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह भी मौजूद थी।

द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन में हाल ही संसद में पास हुए महिलाओं के लिए 33 फीसद आरक्षण को तत्काल लागू करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

डीएमके द्वारा आयोजित द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन नंदनम वाईएमसीए मैदान में आयाजित हो रहा है। इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी के चलते यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस सम्मेलन के जरिए एक बार फिर से इंडिया गठबंधन की एकजुटता का एहसास कराया जाएगा।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा