Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को सस्‍पेंड करने का आदेश

मणिपुर- नॉर्थ-ईस्‍ट के राज्‍य मणिपुर में एक बार फ‍िर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को सस्‍पेंड करने का आदेश जारी किया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार एक अधिसूचना में बताया गया है कि  मणिपुर सरकार ने राज्य के अधिकार क्षेत्र में वीपीएन के माध्यम से मोबाइल इंटरनेट डेटा सेवाओं, इंटरनेट,डेटा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से 1 अक्टूबर 2023 की शाम 7:45 बजे तक सस्‍पेंड करने का निर्णय लिया गया  है।
मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने की प्रमुख वजह वहां हो रही हिंसा को बताया जा रहा है। इंफाल घाटी में दो युवकों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ पर मंगलवार को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के कुछ घंटे बाद मणिपुर सरकार ने अगले 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया।

इंफाल घाटी में दो युवकों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया, जिसमें 45 से अधिक छात्र घायल हो गए। इससे पहले मई महीने की शुरुआत में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के कारण इंटरनेट सेवाएं सस्‍पेंड कर दी गई थीं। 4 महीने से अधिक समय के बाद 23 सितंबर से वहां इंटरनेट सर्विसेज बहाल हो पाई थीं। राज्‍य के सभी सरकारी और निजी स्कूल बुधवार और शुक्रवार को बंद रहेंगे। दरअसल, दो युवकों के शवों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद इंफाल के स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने रैली निकाली। प्रदर्शनकर्ता मांग कर रहे थे कि हत्‍या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। सूत्बरों के हवाले से जो जानकारी मिली उसके मुताबिक रैली में शामिल युवा प्रदर्शनकर्ता मुख्‍यमंत्री सचिवालय की ओर बढ़ रहे थे। उन्‍हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैसे के गोले छोड़े। इसी मद्देनजर मणिपुर में इंटरनेट सेवाओं को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज