बांग्लादेश में सोमवार को एक यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत और कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। भैरब रेलवे थाने के ड्यूटी अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने बताया कि चटोग्राम की ओर जा रही मालगाड़ी किशोरगंज में स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3.30 बजे ढाका आ रही एगारो सिंदुर एक्सप्रेस से टकरा गई।दुर्घटना ढाका से लगभग 80 किलोमीटर दूर भैरब में हुई। राजधानी ढाका के पास किशोरगंज में हुई दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका है। टक्कर में कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। यह संख्या बढ़ भी सकती है।



