श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

फिल्म ”12वीं फेल” का ट्रेलर हुआ रिलीज़

6

भारतीय सिनेमा जगत को अनेकों फिल्में देने वाले विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ”12वीं फेल” का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। कुछ हफ्तों पहले 10 अगस्त को  उन्होंने फिल्म का टीजर रिलीज किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी फिल्म UPSC एस्पायरेंट्स की कहानी है। आज 3 अक्टूबर को 12वीं फेल का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

फिल्म में एक्टर विक्रांत मैसी, मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभा रहे हैं, जो चंबल के एक गांव से दिल्ली के मुखर्जी नगर में यूपीएससी की तैयारी करने आता है। यहां आकर उसे अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। टॉयलेट साफ करने से लेकर कई छोटे- बड़े काम करने पड़ते हैं, क्योंकि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और उसे सपोर्ट नहीं कर सकता। कढ़ी मेहनत करने के बावजुद मनोज का हौसला तब टूट जाता है, जब वो बार-बार एग्जाम में फेल होने लगता है, लेकिन गिरकर वो फिर उठता है, रिस्टार्ट करता है। फिल्म यूपीएससी एस्पायरेंट्स के इसी गिरने और संभलने की कहानी है। फिल्म 12वीं फेल की कहानी रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म अनुराग पाठक की लिखी इसी नाम की नॉवेल पर बेस्ड है, जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी का शानदार सफर बताती है। फिल्म 12वीं फेल को रियल लोकेशन पर रियल छात्रों के बीच शूट किया गया है। 12वीं फेल का डायरेक्शन 3 इडियट्स के मेकर विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म को जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। 12वीं फेल 27 अक्टूबर 2023 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। फिल्म में विक्रांत मेसी लीड रोल निभा रहे हैं। 12वीं फेल को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।

यूपीएससी एग्ज़ाम को भारत की कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। देश में हर साल लाखों छात्र सिविल सर्विसेज़ की परीक्षा को पास कर IAS और  IPS बनने के सपने को सजोए कढ़ी मेहनत करते है। लेकिन कढ़ी मेहनत के बाद भी सफलता न मिलने के कारण छात्रों का मनोबल टूट जाता है। फिल्म 12वीं फेल में छात्रों के संघर्ष को दिखाया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Nasrapur Rape-Murder Case
नसरापुर रेप-मर्डर केस में अदालत का ऐतिहासिक निर्णय, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने फांसी की सजा वाले फैसले की सराहना की
Noida Fire Accident
Noida Fire Accident: नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, 21वीं मंजिल पर AC ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी; सीएम योगी ने लिया संज्ञान
Himachal Weather
Himachal Weather: रातभर की बारिश से शिमला का मौसम हुआ खुशनुमा, पर्यटकों की बढ़ी रौनक; अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना
West Bengal UCC
West Bengal UCC: पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, आज सरकार बताएगी पूरा रोडमैप; गुजरात-उत्तराखंड मॉडल पर होगा अमल
Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ