Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गाज़ा में इजराइल के हवाई हमलों ने पूरे शहर को किया तबाह

5

इजरायल और आंतकी संगठन हमास के बीच जंग जारी है। इस युद्ध में दोंनो देशों को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इजराइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,200 पहुंच गई है।

फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइली सेना ने दिन के समय कई घंटों तक बड़े पैमाने पर हमले किए जिसमें 51 लोगों की मौत हो गई। गाजा में इजराइल के तेजी से बढ़ते हवाई हमलों ने पूरे शहर को तबाह कर दिया है और मलबे के नीचे अज्ञात संख्या में शवों के दबे होने की आशंका है।

डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के गाजा में तैनात अधिकारी मैथियास कान्स ने बताया कि गाजा पट्टी के सबसे बड़े अस्पताल अल-शिफा में केवल तीन दिनों तक बिजली चालू रखने के लिए ईंधन है।

अस्पताल का कहना है कि गाजा में उनकी तरफ से चलाए जा रहे दो अस्पतालों में सर्जिकल उपकरण, एंटीबायोटिक्स, ईंधन और दूसरी आपूर्ति खत्म हो रही है।

हमास ने इजराइल के दक्षिणी शहर अश्कलोन को निशाना बनाकर रॉकेट हमले किए।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि हवाई हमलों से विस्थापित लोगों की संख्या 24 घंटों के अदर 30 फीसदी बढ़कर 3,39,000 हो गई है।

इलाके के एकमात्र बिजली स्टेशन में ईंधन खत्म हो जाने से गाजा शहर और दूसरी जगहों पर अंधेरा छा गया।

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा