श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गडकरी ने अरुणांचल प्रदेश में ‘’सेतु बंधन योजना” लॉन्च की

aruna

केंद्र सरकार का पूर्वोत्तर भारत के विकास की ओर ध्यान केंद्रित कर रही है। केंद्र सरकार ने भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणांचल प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि केंद्र ने अरुणाचल प्रदेश में सात पुल परियोजनाओं के निर्माण को मंजूरी दी है। इन पुलों को 118.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर यह भी बताया कि इन पुलों का निर्माण सेतु बंधन योजना के तहत किया जाएगा। अपनी पोस्ट में गडकरी ने लिखा, ‘सेतु बंधन योजना के तहत, हमने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अरुणांचल प्रदेश राज्य के लिए 118.50 करोड़ रुपये की लागत वाली 7 पुल परियोजनाओं को मंजूरी दी है’’।


उन्होंने यह भी कहा कि इन परियोजनाओं का उद्धेश्य सभी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। ये परियोजनाएं जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाने और अरुणांचल प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप हैं।

इन परियोजनाओं में पूर्वी कामेंग जिले के लाचांग और गोआंग क्षेत्रों में पचा नदी पर दो कंक्रीट के पुल बनाए जाएंगे। इसके अलावा, एनएच-313 पर निचले दिबांग जिले में रोइंग-अनीनी रोड से एनएचपीसी कॉलोनी के माध्यम से न्यू चिडु गांव तक तीन पुल बनाए जाएंगे।

केंद्र द्वारा दी गई इस सौगात पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी खुशी जताई है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की और पीएम मोदी का धन्यवाद भी दिया। सीएम पेमा ने लिखा कि ‘’सेतु बंधन योजना के माध्यम से कनेक्टिविटी में अंतराल को पाटना संभव हो सका है। अरुणाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अटूट प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद। नए पुल हमारे लोगों के जीवन को आसान बनाएंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देंगे’’।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज