Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

किसको मिलेगा मनीष सिसोदिया का मंत्रालय?

दिल्ली: मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन के इस्तीफे के बाद दिल्ली सरकार में कामकाज बिलकुल ठप पड़ चुका है। इन दोंनों के पास एक दर्जन से ज्यादा विभाग मौजूद थे। सतेंद्र जैन कई महीनों से जेल के अंदर हैं और अब मनीष सिसोदिया सीबीआई की कस्टडी में हैं। लिहाजा आम आदमी पार्टी ने इस्तीफे के बाद बिना देरी दोनों मंत्रियों के विभागों की जिम्मेदारी विधायक राजकुमार आनंद और कैलाश गहलोत को सौंप दी। ऐसे में अब नए मंत्रियों की नियुक्ति तक दोनों नेता इन विभागों का कमा-काज के देखेंगे।

 

कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को अतिरिक्त प्रभार

मनीष सिसोदिया के इस्तीफे के बाद अब उनके प्रमुख विभाग वित्त, PWD, गृह और जल की जिम्मेदारी कैलाश गहलोत को सौंपी गई हैं। वहीं दूसरी तरफ राजकुमार आनंद को शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय संभालने को कहा गया है। गहलोत के पास पहले से परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी है। एक जानकारी के मुताबिक नए मंत्रियों की नियुक्ति होने तक गहलोत वित्त, योजना, लोक निर्माण विभाग, बिजली, गृह, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण तथा जल विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। इसके अलावा राजकुमार आनंद शिक्षा, भूमि और भवन, सतर्कता, सेवा, पर्यटन, कला संस्कृति और भाषा, श्रम, रोजगार, स्वास्थ्य तथा उद्योग का प्रभार संभालेंगे।

 

कौन हो सकता है दिल्ली सरकार में मंत्री?

इस बात को लेकर अब चर्चा तेज हो चुकी है कि मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन के बाद अब नए दो चेहरे कौन हो सकते हैं। मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे जिनका नाम चल रहा है वो आतिशी और सौरभ भारद्वाज का है। इनके अलावा दिलीप पांडे, दुर्गेश पाठक और कुलदीप कुमार जैसे नामों पर भी चर्चा हो सकती है।

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा