श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

लोकसभा में 2 आगंतुकों के गैलरी में कूदने पर मचा हंगामा


भारतीय संसद पर हमले की बरसी के दौरान सुरक्षा में आज भारी चूक हो गई है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान एख शख्स सदन के भीतर कूद गया। जिसके बाद सांसदों में हड़कम्प सा मच गया। 2 अंजान शक्स के कूदने से सांसद इधर उधर भागने लगे। दोनों के हाथ में कुछ सामान था। कुछ सांसदों ने धुआं देखने की भी बात कही है। सांसदों ने मिलकर उसे पकड़ लिया। जांच चल रही है।

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन में, दो लोग आगंतुक गैलरी से सदन में कूद गए और उनके हाथ में कनस्तर थे। उन्होंने कहा कि कनस्तरों से पीला धुआं निकल रहा था।


दृश्यों में एक अज्ञात व्यक्ति को लोकसभा की आगंतुक गैलरी से कूदते हुए दिखाया गया जिसके बाद थोड़ा हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
यह घटना तब हुई जब सदस्य अत्यावश्यक सार्वजनिक महत्व के मामले उठा रहे थे और भाजपा सांसद खगेन मुर्मू अपना मुद्दा उठा रहे थे। घटना के वक्त भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल कुर्सी पर थे।


कार्ति चिदंबरम ने बताया कि “अचानक लगभग 20 साल के दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद पड़े और उनके हाथ में कनस्तर थे। इन कनस्तरों से पीला धुआं निकल रहा था। उनमें से एक अध्यक्ष की कुर्सी की ओर भागने का प्रयास कर रहा था। वे कुछ नारे लगा रहे थे। धुआं जहरीला हो सकता था। यह सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है, खासकर 13 दिसंबर को, जिस दिन 2001 में संसद पर हमला हुआ था।


समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि पूर्ण सुरक्षा चूक” का आरोप लगाया। “जो भी लोग यहां आते हैं – चाहे वे आगंतुक हों या पत्रकार – वे टैग नहीं लाते हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। लोकसभा के अंदर कुछ भी हो सकता था।


कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि घुसपैठियों को पकड़ लिया गया है। “दो युवक गैलरी से कूद गए और उनके द्वारा कुछ फेंका गया जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया, और सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें बाहर लाया गया।” दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है क्योंकि आज हमने 2001 (संसद हमले) में अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों की बरसी मनाई।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला