Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राजौरी के थानामंडी में दो सैन्य वाहनों पर आतंकवादी हमले में 3 की मौत

RAJ

सूत्रों के मुताबिक, आज जम्मू और कश्मीर के राजौरी सेक्टर के थानामंडी इलाके में दो सैन्य वाहनों पर हुए आतंकवादी हमले में तीन सैन्यकर्मियों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

राजौरी के थानामंडी में आतंकियों ने जवानों को लेकर जा रहे सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया।
सेना के एक अधिकारी ने कहा, “21 दिसंबर को लगभग 3:45 बजे, सेना के दो वाहन सैनिकों को लेकर ऑपरेशनल साइट की ओर जा रहे थे, जिन पर आतंकवादी ने गोलीबारी की। गोलीबारी का तुरंत अपने सैनिकों द्वारा जवाब दिया गया।”
ऑपरेशन 20 दिसंबर की रात से सामान्य क्षेत्र डीकेजी (डेरा की गली) में चल रहा है।


आतंकवादियों द्वारा हमला किए जाने के बाद भारतीय सेना के जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। सैनिक कल शाम से इलाके में चल रहे आतंकवादियों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान को मजबूत करने जा रहे थे। सेना के अधिकारियों ने कहा, ”ऑपरेशन 48 राष्ट्रीय राइफल्स क्षेत्र में हो रहा है।” सूत्रों के मुताबिक, आुपरेशन और छानबीन जारी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार