श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी

41

राजस्थान विधानसा चुनाव में इस बार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर सियासी बहस छिड़ी हुई है। उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में वसुंधरा राजे के नाम का ऐलान न होने पर कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार राज्य में भाजपा नए चेहरे के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। अब जब उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में वसुंधरा राजे के नाम की घोषणा हो गई है तो लोग यह जानना चाहते हैं कि राजे के करीबियों को तरजीह दी गई है या नहीं?

राजस्थान चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद से यह साफ होता दिख रहा है कि वसुंधरा राजे अब भी पार्टी में मजबूत पकड़ बनाए हुई हैं। 83 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में वसुंधरा राजे के कई करीबियों को भी मौका दिया गया है। वसुंधरा राजे हर बार की तरह आगामी चुनाव में अपनी पारंपरिक झालरापाटन सीट से मैदान में उतरेंगी।

राजस्थान में उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में भाजपा ने चित्तौड़गढ़ से विद्याधर नगर सीट से नरपत सिंह राजवी को भी मैदान में उतारा है। राजवी पार्टी के कद्दावर नेता भैरों सिंह शेखावत के दामाद हैं। पहली लिस्ट में राजवी के नाम का ऐलान न होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने नाराजगी जताई थी। राजवी ने भी तल्ख प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पार्टी पर हमला किया था। माना जा रहा है कि राजवी की मजबूत पकड़ को देखते हुए भाजपा नेतृत्व यू-टर्न लिया और राजवी को मौका दिया।

 

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज