Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मिजोरम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कई सुरक्षा बल तैनात

26

मिजोरम विधानसभा के लिए सात नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए कम से कम 3 हजार पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 450 टुकड़ी तैनात की जाएंगी। मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मधुप व्यास ने बुधवार को कहा कि निर्वाचन आयोग सुचारू, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रहा है।

मधुप व्यास ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कर्मियों की दस कंपनियां और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पांच-पांच कंपनियां पहले ही मिजोरम पहुंच चुकी हैं और अपने तैनाती स्थानों पर हैं। सीएपीएफ के एक सेक्शन में 12 कर्मी शामिल होते हैं। इस तरह 450 सेक्शन में सीएपीएफ के 5,400 कर्मी होंगे।

मधुप व्यास ने कहा कि मतदान के दिन आइजोल में एक हेलीकॉप्टर को तैनात रखने की भी व्यवस्था की गई है। अधिकारी के मुताबिक चुनाव की घोषणा के बाद से अब तक 36.32 करोड़ रुपये की नकदी, ड्रग्स, शराब और दूसरी प्रतिबंधित चीजें जब्त की गई हैं। मिजोरम विधानसभा की 40 सीट के लिए चुनाव सात नवंबर को एक ही चरण में होंगे और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

मधुप व्यास ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को राजनैतिक दलों और संगठनों से कई प्रतिवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें मतगणना की तारीख में बदलाव की मांग की गई थी क्योंकि ये रविवार को पड़ रही है जो ईसाइयों के लिए पवित्र दिन है। उन्होंने कहा कि पत्रों को निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया था। मधुप व्यास ने बताया कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग से अब तक प्रतिवेदनों का जवाब नहीं मिला है।

मिजोरम में 4,39,026 महिला मतदाताओं सहित 8.57 लाख से ज्यादा मतदाता आगामी विधानसभा चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं।

मधुप व्यास ने कहा कि 1,276 मतदान केंद्रों में से लगभग 30 की पहचान ‘क्रिटिकल’ के रूप में की गई है। कुल मिलाकर 18 महिलाओं सहित 174 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दो पुरुष और दो महिलाएं दो-दो सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार