श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर PM मोदी ने किया शहीदों को नमन

11

प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को ‘’पुलिस स्मृति दिवस’’ मनाया जाता है। पुलिस स्मरण दिवस के महत्व के बारे में सीआरपीएफ की बहादुरी का एक क़िस्सा है। आज से 55 साल पहले 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख में तीसरी बटालियन की एक कम्पनी को भारत – तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिए लद्दाख में ‘हाट-स्प्रिंग‘ में तैनात किया गया था। कम्पनी को टुकड़ियों में बांटकर चौकसी करने को कहा गया। जब बल के 21 जवानों का गश्ती दल ‘हाट-स्प्रिंग‘ में गश्त कर रहा था। तभी चीनी फौज के एक बहुत बड़े दस्ते ने इस गश्ती टुकड़ी पर घात लगाकर आक्रमण कर दिया। तब बल के मात्र 21 जवानों ने चीनी आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया। मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ते हुए 10 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। हमारे बल के लिए व हम सबके लिए यह गौरव की बात है कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिउस बल के इन बहादुर जवानों के बलिदान को देश के सभी केन्द्रीय पुलिस संगठनों व सभी राज्यों की सिविल पुलिस द्वारा ‘‘पुलिस स्मरण दिवस‘‘ के रूप में मनाया जाता है।

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस कर्मियों की उनके समर्पण और चुनौतियों के माध्यम से नागरिकों का मार्गदर्शन करने के लिए सराहना की। एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा- हम अपने पुलिस कर्मियों के अथक समर्पण की सराहना करते हैं। वे महान समर्थन के स्तंभ हैं, चुनौतियों के माध्यम से नागरिकों का मार्गदर्शन करते हैं और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता वीरता की सच्ची भावना का प्रतीक है। सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी कर्मियों को हार्दिक श्रद्धांजलि।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस समारोह में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी ने सभी पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके कल्याण के लिए कदम उठाने के लिए हमेशा तैयार रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों ने हमेशा माताओं और बहनों की सुरक्षा के साथ-साथ राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने कर्तव्य पर फोकस किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पुलिस स्मृति दिवस समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अमित शाह ने कहा कि वे आजादी के बाद से अब तक पूरे देश में अपनी जान गंवाने वाले 36,250 पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने आए हैं।

पुलिस कर्मियों के बलिदान और राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने में उनके सर्वोपरि योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक (एनपीएम) राष्ट्र को समर्पित किया था।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस समारोह में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस साल जी20 शिखर सम्मेलन के तहत राज्य में तीन अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रतिनिधियों को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक ले जाना और कार्यक्रमों को सुरक्षित रूप से आयोजित करना एक चुनौती थी। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाओं का प्रबंधन उत्तराखंड पुलिस ने किया था। जिसके बाद कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गए।

मुंबई में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज