Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

त्रिपुरा, नगालैंड में जीती BJP, मेघालय में गठबंधन की तैयारी

नई दिल्ली: त्रिपुरा और नगालैंड में तस्वीर बिलकुल साफ हो चुकी है। दोनों ही राज्य में BJP ने बढ़त हासिल की है। बात अगर मेघालय की करेंगे तो त्रिशंकु सरकार ने यहां बड़ी जीत हासिल की है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को चुनाव हुए थे। नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान हुए थे। तीनों ही राज्यों में एक चरण में मतदान हुआ था। त्रिपुरा में जहां लगभग 88 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं मेघालय में 76 प्रतिशत और नगालैंड में 84 प्रतिशत वोट पड़े थे।

नगालैंड की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर हुए चुनाव में तुएनसांग सदर-एक सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पी. बशांगमोंगबा चांग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को हराया. वहीं, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने अब तक दो और सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के उम्मीदवार ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी।

नगालैंड में इस बार सबसे अनोखी बात ये देखने को मिली कि यहां एक महिला उम्मीदवार ने जीत हासिल की। ऐसा 60 साल में पहली बार देखने को मिला है। जिनको NDA की उम्मीदवार हेकानी जाखलू के नाम से जाना जाता है। जोकि नगालैंड में विधानसभा के लिए चुनी गई ये पहली महिला विधायक है।

त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों के लिए 16 फरवरी को वोटिंग हुई थी। जिसमें 81.1 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। राज्‍य में BJP और IPFT (इंडिजिनस पीपुल्‍स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) का गठबंधन है. इस चुनावों में BJP और IPFT ने मिलकर चुनाव लड़ा है। BJP की ओर 55 सीटों पर उम्मीदवार मैदान उतरे तो उसकी सहयोगी पार्टी IPFT ने 5 सीटों पर चुनाव लड़ा। दो दशक तक त्रिपुरा में लेफ्ट का शासन रहा, लेकिन 2018 में BJP ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए कमल खिलाया। और एक बार फिर से यहां कमल खिला है। त्रिपुरा में एक बार फिर से BJP की बड़ी जीत हासिल की। जिसके लिए मुख्यमंत्री माणिक साहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य डबल-इंजन के विकास मॉडल को सारा श्रेय दिया। लेकिन कांग्रेस के लिए पुर्वोत्तर के चुनाव निराशाजनक साबित हुए।

बता दें कि तीनों ही राज्यों में 60 सदस्यीय विधानसभा है। जिसमें बहुमत के लिए 31 सीटें जरूरी हैं. त्रिपुरा में BJP-IPFT ने साथ में चुनाव लड़ा। जबकि पहली बार कांग्रेस और माकपा भी एक साथ चुनाव में उतरी। इसके अलावा टिपरा मोथा भी मैदान में रहे। मेघालय में कांग्रेस, बीजेपी, नेशनल पीपुल्स पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी मुख्य पार्टियां हैं। जबकि नगालैंड में BJP-NDPP गठबंधन, NPF, कांग्रेस के बीच मुकाबला है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग