Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जंग के बीच अमेरिका और इजरायल की वार्ता

kl

इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में अब तक 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 8000 से ज्यादा लोग घायल है। इजरायल के हमले की वजह से गाजा पट्टी बर्बाद हो चुका है। वहां लाखों की संख्या में लोग होम शेल्टरों में जाकर रहने को मजबूर हैं।

जो बाइडेन और नेतन्याहू की फोन पर वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नेतन्याहू से बात करते हुए कहा कि दुनिया के हर देश की तरह इजरायल के पास भी क्रूर हमलों का जवाब देने का अधिकार और कर्तव्य है। उन्होंने नेतन्याहू से फोन पर कहा कि अगर अमेरिका ने वही अनुभव किया जो इजरायल कर रहा है, तब हमारी प्रतिक्रिया तीव्र, निर्णायक और जबरदस्त होगी। उन्होंने कहा कि आतंकवादी जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाते हैं और उनकी हत्या करते हैं और हम युद्ध के नियमों का पालन करते हैं।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात करने को लेकर एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि मैंने आज रात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से युद्ध शुरू होने के बाद तीसरी बार बात की है। मैंने उनसे कहा कि हमास ISIS से भी बदतर है। हमें हमास के साथ ISIS की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए।

इस पर राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा है और अपनी रक्षा के उसके अधिकार का पूरा समर्थन करता है। पीएम नेतन्याहू ने कहा कि मैंने अमेरिका के राष्ट्रपति को उनके पूर्ण समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया और यह स्पष्ट कर दिया कि एक लंबे और शक्तिशाली अभियान की आवश्यकता होगी जिसमें इजरायल जीतेगा।

इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को कहा कि हम पर बर्बरता से हमला किया गया। ऐसा नरसंहार पहले कभी नहीं देखा। इस हमले में सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी गई। पूरे परिवारों की घरों में हत्या कर दी गई। महिलाओं के साथ बेरहमी से बलात्कार किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। इस दौरान बच्चों सहित सौ से अधिक का अपहरण कर लिया गया। उन्होंने सैनिकों के सिर काट दिए, उन्होंने उन युवाओं की हत्या कर दी जो जंगल में त्योहार मना रहे थे। हमने इजरायल के पूरे इतिहास में ऐसी बर्बरता नहीं देखी है।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज