Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केजरीवाल ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

200

पिछले कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी के विधायकों पर ED की छापेमारी जारी है। इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए अभियान चल रहा है। पार्टी नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान से उनके घर पर मुलाकात की।

ईडी ने अमानतुल्लाह खान और कुछ दूसरे लोगों के खिलाफ मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली में उनके परिसरों पर छापा मारा। ये तलाशी धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई और इस दौरान तीन-चार परिसरों की जांच की गई।

अमानतुल्लाह खान से मुलाकात के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा, “आम आदमी पार्टी नेताओं के खिलाफ 170 मामले दर्ज किए गए हैं लेकिन उनमें से 140 मामलों में फैसले हमारे पक्ष में आए हैं।”

सीएम केजरीवाल ने कहा, “पिछले कुछ महीनों में उन्होंने हमारे सीनियर नेताओं और मंत्रियों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। जो छापे मारे जा रहे हैं, वे आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा हैं।”

सीएम केजरीवाल ने कहा, “हमने देखा है कि कैसे जिन लोगों को मोदीजी ने भ्रष्ट कहा था, वे अब बीजेपी का हिस्सा हैं। उन्होंने विपक्षी दलों के भ्रष्ट लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज