Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

एक्ट्रेस कंगना ने किया रावण दहन

5

देशभर में दशहरा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। देश की राजधानी दिल्ली की सबसे प्रसिद्ध लव-कुश रामलीला कमेटी में प्रत्येक वर्ष रामलीला का भव्य आयोजन किया जाता है और रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है। दिल्ली के लाल किला ग्राउंड में 24 अक्टूबर की शाम दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत ने तीर चला कर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया। इस कार्यक्रम के 50 सालों के इतिहास में पहली बार हुआ कि किसी महिला ने रावण के पुतले का दहन किया। सरकार द्वारा पटाखों और आतिशबाजी पर बैन होने की वजह से समारोह में 8 ट्रैक डिजिटल डॉल्बी साउंड सिस्टम की मदद से आतिशबाजी की गई।

बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत को देखने का क्रेज इस कदर था कि पुलिस के साथ लीला कमेटी की और से 140 बाउंसर तैनात किए गए थे। कमेटी की ओर से प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार के साथ सुभाष गोयल महामंत्री, चेयरमैन पवन गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सत्य भूषण जैन, सौरव गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री, और एक्ट्रेस कंगना रनौत को लीला का प्रतीक चिन्ह, राम नामी पटका, शक्ति की प्रतीक गदा भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा