Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इजरायल से वतन पहुंचा ‘ऑपरेशन अजय’ का दूसरा विमान

8

इजरायल-हमास के बीच भीषण जंग जारी है। इजरायल और आतंकी संगठन हमास के युद्ध का प्रभाव विश्व के अन्य देशों पर भी पड़ रहा है।  फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के साथ इजराइल के बढ़ते संघर्ष के बीच दो नवजातों सहित 235 भारतीय नागरिकों का दूसरा जत्था इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंच गया।

भारत ने सात अक्टूबर को गाजा से हमास आतंकवादियों के इजराइली शहरों पर किए गए हमलों के बाद घर लौटने की इच्छा रखने वालों की वापसी के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया था।

अधिकारियों के मुताबिक भारतीय नागरिकों को इजराइल से लाने का काम जारी रहेगा। इजराइल से भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए पहला चार्टर विमान गुरुवार देर शाम बेन गुरियन एयरपोर्ट से 211 वयस्कों और एक नवजात को लेकर रवाना हुआ और शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचा।

भारतीय दूतावास की तरफ से सभी भारतीयों के लिए मिशन के डेटाबेस में पंजीकरण के लिए शुरू किए गए अभियान के बाद यात्रियों को “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर चुना गया था। उनकी वापसी का खर्च भारत सरकार उठा रही है।

इजराइल में करीब 18,000 भारतीय नागरिक रह रहे हैं और काम कर रहे हैं जिनमें देखभाल करने वाले, छात्र, कई आईटी प्रोफेशनल और हीरा कारोबारी शामिल हैं।

गाजा पट्टी में हमास के सशस्त्र आतंकवादियों ने इजरायली सुरक्षा बाड़ में विस्फोट किया और जमीन, हवा और समुद्र के रास्ते इजराइल में प्रवेश किया।

हमास के हमले में इजराइल में 1,300 से ज्यादा लोग मारे गए थे। वहीं इजराइल के जवाबी हवाई हमलों में गाजा में 1,530 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इजराइल ने दावा किया है कि देश के अंदर लगभग 1,500 हमास आतंकवादी मारे गए हैं।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा