Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे घर ईडी का छापा, जानें पूरा मामला

Bhupesh Baghel: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज (10 मार्च) सुबह-सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर पर छापा मारा है। उनके भिलाई स्थित आवास पर यह रेड मारी गई है।
Bhupesh baghel

Bhupesh Baghel: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज (10 मार्च) सुबह-सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर पर छापा मारा है। उनके भिलाई स्थित आवास पर यह रेड मारी गई है। इसके समेत छत्तीसगढ़ की कुल 14 लोकेशन पर ED की छापेमार कार्रवाई चल रही है। यह कार्रवाई कथित आर्थिक अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला

इस कार्रवाई के तार शराब घोटाले से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते हुए बड़ा शराब घोटाला होने का आरोप लगा था। यह घोटाला करीब 2161 करोड़ का बताया जाता है। इस मामले में अब तक कई चर्चित अधिकारियों और एक पूर्व मंत्री की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

भूपेश बघेल का प्रतिक्रिया

इस छापेमारी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है। उन्होंने यह भी कहा कि सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है।

क्या लगे हैं आरोप

भूपेश बघेल पर अपने कार्यकाल के दौरान दो और भी बड़े आरोप लगे हैं. महादेव सट्टा ऐप और कोल लेवी स्कैम में भी उन पर धांधली के आरोप लग चुके हैं। कोल लेवी स्कैम करीब 570 करोड़ का बताया जाता है। इन्हीं आरोपों के चलते भूपेश बघेल को पिछले लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। वर्तमान में वह कांग्रेस महासचिव हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग