Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शादी में साइज के जूते नहीं मिले, दुल्हन के भाई की हुई पिटाई

Bihar | Gaya | wedding | shreshth bharat |

Bihar News: आपने अक्सर शादियों में दूल्हे के जूते चुराने की रस्म के बारे में तो सुना ही होगा। इस रस्म को लेकर कई बार बड़ा बवाल भी हो जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि दूल्हे का जूता बड़ा होने की वजह से दुल्हन के भाई का पीट-पीटकर बुरा हाल कर दिया गया हो। ऐसा ही एक मामला बिहार के गया से सामने आया है,जहां दुल्हन का बड़ा भाई अपने होने वाले जीजा के लिए जूते लाया था, लेकिन वो जूते साइज में बड़े थे। इस वजह से लड़के वालों ने दुल्हन के भाई की जमकर पिटाई की।

शादी में दुल्हन के भाई की थी मुख्य भूमिका

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार के गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र की एक धर्मशाला में बुधवार की रात बड़ी धूमधाम से शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। बिहार के ही अरवल जिले का रहने वाले एक परिवार भी अपनी बेटी की शादी के लिए गया आया हुआ था। साफ शब्दों में कहा जाए, दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए बारात लेकर जाता है, लेकिन यहां लड़की वाले ही गया के धर्मशाला में आकर बेटी की शादी कर रहे थे।

खास बात यह है कि इस अनोखी शादी में दुल्हन के भाई की मुख्य भूमिका थी। दुल्हन का भाई होने के नाते वह अपने सभी कर्तव्यों को पूरा कर रहा था। शादी में सभी रस्में शांतिपूर्ण और विधि-विधानपूर्वक पूरी की गई। बवाल तब शुरू हुआ, जब दुल्हन के भाई ने मंडप पर होने वाले जीजा को नया जूता पहनने के लिए दिया। वह जूता साइज में बड़ा हो गया, जिसके बाद हंसी-खुशी का माहौल चंद मिनटों में दुख में बदल गया।

सुबह होते ही नया जूता ले आऊंगा…

देर रात होने के कारण दुल्हन के भाई ने कहा कि सुबह होते ही नया जूता ले आऊंगा, लेकिन दूल्हे के परिवार वालों ने दुल्हन के भाई की एक न सुनी और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में दुल्हन के भाई का सिर फट गया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुल्हन के भाई को आनन-फानन में शहर के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दुल्हन को जब इस बात का पता चला तो वह भाई की ऐसी हालत देख बेहोश हो गई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती