Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में मौत का तांडव, क्रेन में खराबी से हुआ भीषण ब्लास्ट; खौलते स्टील की चपेट में आकर 8 मजदूरों की मौत

Visakhapatnam Steel Plant Accident

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट (RINL) में सोमवार, 8 जून 2026 को एक बेहद दुखद हादसा हुआ है, जिसमें पिघला हुआ गर्म स्टील (लोहा) गिरने से कम से कम 8 मजदूरों की मौत हो गई है और कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक घटना सोमवार शाम करीब 4:40 बजे प्लांट की स्टील मेल्टिंग शॉप (SMS-1) और कंटीन्यूअस कास्टिंग डिपार्टमेंट (CCD) यूनिट में हुई।

Visakhapatnam Steel Plant Accident: 1600 डिग्री तापमान का कहर, पिघले स्टील की चपेट में आए मजदूर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 1,600 डिग्री सेल्सियस तापमान पर उबलते हुए लिक्विड स्टील को क्रेन की मदद से ले जाया जा रहा था, तभी अचानक क्रेन का तार टूटने या खराबी आने से धातु से भरा कंटेनर ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद सैकड़ों टन पिघला हुआ खौलता लोहा नीचे काम कर रहे कर्मचारियों पर गिर गया और पूरी यूनिट में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक कम से कम 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें नियमित कर्मचारी और संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) मजदूर दोनों शामिल हैं। (Visakhapatnam Steel Plant Accident)

कम से कम 6 अन्य कर्मचारी इस हादसे में बेहद गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के विशाखा स्टील जनरल हॉस्पिटल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फैक्टरी की फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनिता ने जिला कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर से बात कर घायलों को बेहतरीन इलाज देने और घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। (Visakhapatnam Steel Plant Accident)

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड