Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

काशी में PM मोदी की बंपर जीत, कांग्रेस के अजय राय को 1.52 लाख वोटों से हराया

नरेंद्र मोदी को यूपी के वाराणसी सीट पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। मोदी ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को मात दी है...
lok sabha election 2024 pm modi wonfrom varanasi seats ajay Rai lost

Varanasi Modi Won: लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूपी के वाराणसी सीट पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। मोदी ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को मात दी है। काशी में मोदी को 6 लाख 12 हजार 970 वोट मिले हैं, जबकि अजय राय को 4 लाख 60 हजार 457 वोट मिले हैं।

एक ही सीट से तीन बार जीते मोदी

नरेंद्र मोदी लगातार एक ही सीट से जीतने वाले तीसरे प्रधानमंत्री (Varanasi Modi Won) बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया था। नेहरू तीन बार फूलपुर सीट से सांसद चुने गए, जबकि अटल बिहारी ने लखनऊ सीट से पांच बार जीत दर्ज की थी।

यहां देंखे किसको कितने वोट मिले-

मोदी के छूट गए थे पसीने- अजय राय

एक ओर जहां बीजेपी पीएम मोदी के जीत का जश्न मना रही है। वहीं दूसरी ओर उनकी जीत पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी अजय राय ने हार के बाद अपना पहला रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कहा, “3 घंटे तक प्रधानमंत्री मोदी पीछे चल रहे थे। 1.5 लाख वोटों से जीतने में पसीने छूट गए। रायबरेली से राहुल गांधी 4 लाख वोटों से जीत रहे हैं, जो ये साबित करता है कि राहुल गांधी की हिन्दुस्तान में लोकप्रियता मोदी से बहुत ज्यादा है।”

यह भी पढे़ें- रायबरेली से जीते राहुल गांधी, कल दिल्ली में होगी इंडिया गठबंधन की बैठक

NDA और I.N.D.I.A में कांटे की टक्कर

बता दें कि वोटों की गिनती अभी चालू है। NDA और I.N.D.I.A अलायंस के बीच कांटे की टक्कर है। NDA 290 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, इनमें से बीजेपी अकेले 240 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस लगभग 100 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में सपा 35 सीटों पर आगे चल रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप