Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लव मैरिज, फिर हत्या की प्लानिंग; शक में उतारा मौत के घाट

Husband Brutally Murdered His Wife: एक हैवान पति ने अपनी पत्नी की गला और हाथ के पंजे काटकर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं...
Husband Brutally Murdered His Wife | UP News | shreshth bharat

Husband Brutally Murdered His Wife: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हैवान पति ने अपनी पत्नी की गला और हाथ के पंजे काटकर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पत्नी के शव को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब वह घटना के करीब एक हफ्ते बाद दोबारा नदी के पास पहुंचा। वह नदी में शव को आगे की तरफ बहाने के लिए पहुंचा था, ताकि शव दूर चला जाए। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात मुजफ्फरनगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो लोग बोरे में बंद किसी लाश को नियाजीपुरा गांव में स्थित काली नदी में फेंकने के लिए ले जा रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से बोरे में बंद एक लाश बरामद हुई, जिसका गला और हाथ के पंजे कटे हुए थे। (Husband Brutally Murdered His Wife) पुलिस ने आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसका साथी पुलिस की गिरफ्त से भागने में कामयाब रहा।

इसके बाद पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी अरबाज ने बताया कि करीब 8 महीने पहले उसने उत्तराखंड की 21 वर्ष की चाहत से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों घरवालों से छिपकर एक किराए के मकान में रह रहे थे। अरबाज ने बताया कि उसकी पत्नी चाहत का किसी दूसरे शख्स के साथ अवैध संबध थे। वह इन सब से बहुत परेशान था, जिसके चलते अरबाज और उसके दोस्त ने मिलकर चाहत की हत्या करने का प्लान बनाया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी अरबाज ने कहा कि शव की पहचान न हो सके, इसलिए उसने गला और हाथ के पंजे काट दिया। फिर उसकी लाश को बोरे में भरकर अरबाज और उसका दोस्त शाहरुख नदी में फेंक आए।

पुलिस के मुताबिक, अरबाज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, चाहत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Read More: बच्चों ने मांगा खाना, तो मां ने नदी में डूबोकर मार डाला

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग