श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

NOIDA और NCR के लोगों के लिए योगी का तोहफा, इस रूट पर दौड़ेंगी मेट्रो

मेट्रो की एक्वा लाइन के सेक्टर-142 से ब्लू और मजेंटा लाइन के इंटरचेंज बॉटनिकल गार्डन के बीच प्रस्तावित मेट्रो रूट को यूपी सरकार कैबिनेट ने मंगलवार को मंजूरी दे दी है। नोएडा के अलावा इसका फायदा दिल्ली के लोगों को भी मिलेगा...
CM YOGI ADITYANATH | metro | shreshth bharat

Metro: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडावासियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। अब जल्द ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की मौज आने वाली हैं। जी हां… मेट्रो की एक्वा लाइन के सेक्टर-142 से ब्लू और मजेंटा लाइन के इंटरचेंज बॉटनिकल गार्डन के बीच प्रस्तावित मेट्रो रूट को यूपी सरकार कैबिनेट ने मंगलवार को मंजूरी दे दी है। नोएडा के अलावा इसका फायदा दिल्ली के लोगों को भी मिलेगा।

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, इस एलिवेटेड रूट पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे 8 स्टेशन बनेंगे। पिछले साल दिसंबर में ही नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने इस रूट की डीपीआर को बोर्ड से मंजूरी ली थी और फिर यूपी सरकार को भेजा था। ऐसे में अब सरकार की तरफ से भी इसे स्‍वीकृति मिल चुकी है। जल्‍द ही इस प्रोजेक्‍ट की डीपीआर को केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

ये होंगे 8 स्‍टेशन

सेक्टर-38ए बॉटनिकल गार्डन
सेक्टर-44-एफ ब्लॉक पार्क के सामने
सेक्टर-96-नोएडा अथॉरिटी आफिस
सेक्टर-97-यूनिटेक बिल्डिंग से ग्रेटर नोएडा की तरफ करीब 150 मीटर पर
सेक्टर-105-हाजीपुर अंडरपास के पास
सेक्टर-108-जेपी फ्लाईओवर (सेक्टर-82 फ्लाईओवर) के पास
सेक्टर-93-पार्श्वनाथ प्रेस्टीज और एल्डिको सोसायटी के बीच
सेक्टर-91 पंचशील इंटर कॉलेज के सामने

वर्तमान की स्थिति

बता दें, वर्तमान में यात्रियों को नोएडा से ग्रेटर नोएडा को कनेक्‍ट करने वाले सेक्‍टर 51 से एक्‍वा लाइन को पकड़ने के लिए सेक्‍टर 52 पर उतरना पड़ता है। इन दोनों स्‍टेशनों के बीच दूरी ज्‍यादा है ऐसे में लोगों को इस इंटरचेंज के लिए मेट्रो स्‍टेशनों से बाहर उतरने के लिए यहां से पैदल या ई-रिक्शा के जरिए लोग एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टेशन पहुंचते हैं। लेकिन इस स्टेशनों को बनने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा