Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली-यूपी में जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप, अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, इन पांच दिनों के दौरान गर्मी और बढ़ सकती है। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी।
weather forecast

Weather Forecast: लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले पांच दिनों तक पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इन पांच दिनों के दौरान गर्मी और बढ़ सकती है। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी।

गर्मी को लेकर विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के लिए लू, गर्म रातें और उमस भरे मौसम की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में 13 जून, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान और मध्य प्रदेश में 11 से 13 जून और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में 11-12 जून को गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहने वाला है।

आज इन राज्यों में हो सकती है बारिश

बीते रविवार को ही मुंबई में 24 घंटे में जबरदस्त बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को दक्षिण कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और तटीय व उत्तरी कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मुंबई में दो दिन पहले मानसून ने दी दस्तक

भारत के आधे से ज्यादा हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। मुंबई में भी दक्षिण पश्चिम मानसून दो दिन पहले आ चुका है। मुंबई और आसपास के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों में जबरदस्त बारिश देखने को मिली है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में आज कुछ ऐसा रहेगा मौसम

दिल्लीवासियों को अभी कुछ दिन तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। सोमवार से चार दिन तक लू चलेगी। विभाग ने इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। इन पांच दिनों में दिल्ली का तापमान 45 पार जाने की संभावना है। वहीं, आज शाम को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। शाम के समय धूल भरी आंधी के साथ तेज सतही हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती हैं।

यह भी पढ़े- PM Narendra Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग